Move to Jagran APP

Tata Neu की सफलता में ऐसे पंख लगाने जा रही है टाटा फिनटेक कंपनी

Tata Group टाटा ग्रुप डिजिटल मार्केट में धमाकेदार प्रवेश की तैयारी कर रहा है। समूह की सुपरएप टाटा नियू की टेस्टिंग टाटा के दो लाख से अधिक कर्मचारी कर रहे हैं। टाटा समूह ने फिनटेक कंपनी का गठन किया है। आखिर क्या होता है फिनटेक कंपनी...

By Jitendra SinghEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 10:15 AM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 05:20 PM (IST)
Tata Neu की सफलता में ऐसे पंख लगाने जा रही है टाटा फिनटेक कंपनी
Tata Group : Tata Neu की सफलता में ऐसे पंख लगाने जा रही है टाटा फिनटेक कंपनी

जमशेदपुर : टाटा डिजिटल ने एक डिजिटल वित्तीय इकाई, टाटा फिनटेक की स्थापना की है, जो एक ही छत के नीचे अपने उपभोक्ताओं के लिए कई वित्तीय उत्पादों और एक नए रिटेल पेमेंट गेटवे की सुविधा उपलब्ध कराने जा रही है। नवंबर 2021 में स्थापित, टाटा फिनटेक समानांतर रूप से एक फायनेंसियल सर्विसेज पोर्टफोलियो का निर्माण कर रहा है और डिजिटल और फायनेंस से जुड़े सीनियर टैलेंट को काम पर रख रहा है।

prime article banner

टाटा फिनटेक के बोर्ड में बड़े-बड़े खिलाड़ी

इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में Myntra और Curefit के सह संस्थापक और Tata Digital के अध्यक्ष मुकेश बंसल, पूर्व निवेश बैंकर अंकुर वर्मा और टाटा डिजिटल में सीईओ (वित्तीय सेवाएं) मोदन साहा शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि समूह की कंपनियां Tata Capital, जिसकी अपनी डिजिटल शाखा है और Tata Consultancy Services नई इकाई को उत्पादों और प्रौद्योगिकी के साथ मदद कर रही है। टाटा कैपिटल के करीबी अधिकारियों ने बताया कि फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट सर्विस प्रोवाइडर टाटा डिजिटल के साथ मिलकर डिजिटल फाइनेंशियल सर्विस प्लेटफॉर्म बनाने पर काम कर रहा है।

एनबीएफसी लाइसेंस हासिल करने की प्रक्रिया में टाटा फिनटेक

उनमें से एक ने कहा, 'टाटा फिनटेक के पास अभी तक NBFC लाइसेंस नहीं है। तो ऐसे में कंपनी पेमेंट के साथ-साथ अन्य प्रोडक्ट्स पर ध्यान केंद्रित करेगी। लेकिन दोनों संस्थाओं के बीच काफी अच्छा समन्वय है। इस विषय पर टाटा डिजिटल और टाटा कैपिटल ने कोई टिप्पणी नहीं की। नई इकाई से टाटा समूह को वित्तीय बाजार में अमेजन और रिलायंस जैसे हेवीवेट प्रतिद्वंद्वियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिलने की उम्मीद है। मामले से वाकिफ एक व्यक्ति के अनुसार, फिनटेक वर्टिकल मुंबई स्थित समूह से व्यापक ई कॉमर्स व्यवसाय का एक स्वाभाविक विस्तार है।

दो लाख कर्मचारी कर रहे Tata Neu की टेस्टिंग

उन्होंने बताया कि अभी बाय नाउ, पे लेटर (buy now, pay later) में समाधान और अन्य फायनेंसिलय विकल्पों की पेशकश के मामले में बहुत सारे एकीकरण की योजना बनाई जा रही है। इन पर फिनटेक यूनिट के माध्यम से काम किया जा रहा है। टाटा समूह अपने उपभोक्ता सुपर ऐप TataNeu के लिए लाइसेंस लेने की प्रक्रिया में है। वह मर्चेंट व कंज्यूरम के वित्तीय समाधान को आसान बनाने की कोशिश कर रही है। टाटा डिजिटल के सुपर ऐप का वर्तमान में टाटा समूह के 200,000 से अधिक कर्मचारियों के बीच पायलट-परीक्षण किया जा रहा है। इसमें दैनिक किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स, फायनेंसियल सॉल्यूशन, उड़ानें, होलीडे पैकेज आदि की पेशकश करने के लिए टाटा के कई ब्रांडों को जोड़ा जाएगा।

Tata Neu के हर ब्रांड पर मिलेगा Neu Coins

TataNeu पर उपलब्ध हर ब्रांड में NeuCoins रिवार्ड के तौर पर दिया जाएगा। इससे AirAsia India, Bigbasket, Croma, Tata CLiQ, IHCL, और Westside से ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदारी कर सकते हैं। अभी, अधिकांश परीक्षण मुख्य उपभोक्ता ब्रांडों के एकीकरण को सही करने, रसद पर ध्यान केंद्रित करने के आसपास है। लेकिन आने वाले महीनों में इसके उधार पक्ष पर और अधिक खेल होगा।

कंपनी इसके लिए सभी स्तरों पर अधिकारियों को काम पर रख रही है। टाटा डिजिटल में वित्तीय सेवाओं के प्रमुख गौरव हजरती भी टाटा फिनटेक के बोर्ड में शामिल हैं। इकाई की सेवाओं में क्रेडिट कार्ड एप्लिकेशन, बीमा वितरण, माइक्रो लोन और यहां तक ​​कि मर्चेंट मैनेजमेंट जैसी सेवाएं शामिल हो सकती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.