Move to Jagran APP

TATA GROUP : बड़े अधिग्रहणों ने बढ़ाया बोझ, टाटा समूह का फोकस अब कर्ज कम करने पर Jamshedpur News

TATa group. टाटा समूह अब कोई नया अधिग्रहण नहीं करेगा। समूह का फोकस अब कर्ज कम करने पर रहेगा। समूह अभी 276089 करोड़ रुपये का कर्जदार है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 18 Jun 2019 11:29 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jun 2019 11:29 AM (IST)
TATA GROUP :  बड़े अधिग्रहणों ने बढ़ाया बोझ, टाटा समूह का फोकस अब कर्ज कम करने पर Jamshedpur News
TATA GROUP : बड़े अधिग्रहणों ने बढ़ाया बोझ, टाटा समूह का फोकस अब कर्ज कम करने पर Jamshedpur News

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता।  टाटा समूह फिलहाल कोई नया अधिग्रहण नहीं करने जा रहा। समूह का ध्यान फिलहाल कर्ज का दबाव कम करने पर है। माना जा रहा है कि पिछले वित्तीय वर्ष में टाटा स्टील की ओर से उषा मार्टिन और भूषण स्टील का अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू करने के बाद से ही समूह वित्तीय दबाव में है। भूषण एनर्जी के अधिग्रहण की प्रक्रिया भी चल रही है। टाटा समूह के अधिकारियों ने कई मौके पर घाटे को कम करने और कर्ज को बेहतर करते हुए अपने बही खाता को दुरुस्त करने पर बल दिया है ताकि टाटा समूह आने वाले समय में भी बेस्ट कंपनी बनी रह सके। 

loksabha election banner

एक साल में कम किया 41820 करोड़ का कर्ज 

टाटा समूह ने एक साल में 41820 करोड़ रुपये का कर्ज कम किया है। इसके बावजूद यह  276089 करोड़ रुपये की कर्जदार है। 2018 में कर्ज 318809 करोड़ रुपये था जो इस साल समूहघटकर 276989 करोड़ रुपये है। समूह का वर्तमान फोकस कर्ज में और कमी लाने पर है। यही कारण है कि फिलहाल किसी बड़े अधिग्रहण पर इसका ध्यान नहीं है। जिन अधिग्रहण को लेकर टाटा समूह काम आगे बढ़ा चुकी है उन्हें कंपनी जारी रखेगी। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के नेतृत्व में नयी रणनीति पर काम किया जा रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष में टाटा स्टील ने उषा मार्टिन और भूषण स्टील का अधिग्रहण किया है जबकि भूषण एनर्जी के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।

 2018 में टाटा स्टील पर 92147 करोड़ था कर्ज, अब 91145 करोड़

टाटा स्टील का कर्ज वर्ष 2018 में 92147 करोड़ रुपये था। इस साल यह घटकर 91145 करोड़ रुपये है। टाटा स्टील के भूषण स्टील का घाटा 2018 में 49648 करोड़ रुपये था।

टाटा मोटर्स पर भी बढ़ा कर्ज का बोझ, टाटा पावर में घटा 

टाटा स्टील के साथ ही टाटा मोटर्स और टाटा पावर के कर्जे को भी कम करने के लिए कवायद तेज की गयी है। टाटा मोटर्स का घाटा 2018 में 88950 करोड़ रुपये था जो इस साल बढ़कर यह 91124 करोड़ रुपये हो चुका है। हालांकि, टाटा पावर कंपनी के घाटे में कमी आई है। वर्ष 2018 में 48589 करोड़ रुपये का घाटा इस वित्तीय वर्ष में घटकर 45015 करोड़ रुपये है। टाटा की अन्य छोटी-बड़ी कंपनियों के घाटे में भी कमी आई है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.