Move to Jagran APP

Corona Prevention: अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए टाटा समूह कर रहा है अब ये पहल, जानिए

Tata Group Initiative टाटा समूह में 70 हजार से अधिक कर्मचारी हैं। ऐसे में समूह की आेर से वैक्सीन के लिए वैश्विक निविदा भी जारी करने की संभावना है। इसके लिए टाटा समूह के अधिकारी वैक्सीन निर्माता कंपनियों से बातचीत कर रहे हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 17 May 2021 01:27 PM (IST)Updated: Mon, 17 May 2021 01:27 PM (IST)
Corona Prevention: अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए टाटा समूह कर रहा है अब ये पहल, जानिए
भारत में वैक्सीन की कमी निकट भविष्य में जारी रहने की उम्मीद है।

जमशेदपुर, जासं। देश भर में कोविड 19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए टाटा समूह अपने स्तर से हरसंभव मदद कर रहा है। समूह एक ओर आक्सीजन की किल्लत और ढुलाई के लिए कंटेनर नहीं होने पर विदेशों से क्रायोजेनिक कंटेनर आयात करा रही है तो दूसरी ओर देश भर में कोविड बेड का भी निर्माण कर रही है।

loksabha election banner

कंपनी ने उन शहरों में संचालित अपने होटलों को भी मरीजों के लिए इलाज के लिए खोल दिया है जहां कोविड बेड की कमी है। इसके अलावा कंपनी के विशेषज्ञ सरकारी अस्पतालों में आक्सीजन जनरेटर प्लांट भी स्थापित करने में सरकार की मदद कर रहे हैं। इस पूरे अभियान में बड़ी संख्या में टाटा समूह के कर्मचारी लगे हुए हैं। इसके अलावा कर्मचारी कंपनी के उत्पादन को बनाए रखने के लिए ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में टाटा समूह अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए नई पहल कर रही है।

भारत में वैक्सीन की कमी निकट भविष्य में जारी रहने की उम्मीद

देश में कोविड महामारी से बचाव के लिए सभी देशवासियों को वैक्सीन लगाए जा रहे हैं लेकिन अब भी वैक्सीन की किल्लत देखी जा रही है। ऐसे में टाटा समूह अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सीधे वैक्सीन निर्माता कंपनियों से वैक्सीन आयात करने का विकल्प तलाश रही है। क्योंकि कोविड महामारी की दूसरी लहर के बाद वैक्सीन की किल्लत देश में जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है। टाटा समूह और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड सहित भारत के सबसे बड़े समूह, अपने कर्मचारियों को टीका लगाने के लिए निर्माताओं से सीधे टीके आयात करने के विकल्प तलाश रहे हैं और घातक महामारी की दो लहरों के बाद व्यापार निरंतरता सुनिश्चित कर रहे हैं। भारत में वैक्सीन की कमी निकट भविष्य में जारी रहने की उम्मीद है।

70 हजार से अधिक कर्मचारी

टाटा समूह में 70 हजार से अधिक कर्मचारी हैं। ऐसे में समूह वैक्सीन के लिए वैश्विक निविदा भी जारी करने की संभावना है। इसके लिए टाटा समूह के अधिकारी वैक्सीन निर्माता कंपनियों से बातचीत कर रहे हैं। साथ ही वैक्सीन आयात करने के लिए लाइसेंस प्राप्त करना और वैक्सीन की सप्लाई होने पर उसके सही तरह से भंडारण तैयार करना शामिल है। एक अधिकारी के अनुसार टाटा समूह जल्द ही कर्मचारियों के लिए वैक्सीन आयात करने पर निर्णय ले सकता है। इसके लिए कई कंपनियों से बात की जा रही है। टाटा समूह अपने कर्मचारियों को ही अपनी परिसंपत्ति मानता है इसलिए उन्हें वैक्सीन जल्द से जल्द दिया जाए, इस पर काम किया जा रहा है। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड भी कई वैक्सीन निर्माता कंपनियों से बात कर रही है ताकि वे भी अपने कर्मचारियों को वैक्सीन समय पर दिला सके और उन्हें वैक्सीन के लिए कहीं भटकना न पड़े।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.