Move to Jagran APP

Tata Group : एयर इंडिया के अलावा रतन टाटा के पास और भी हैं नगीना, जिनकी कीमत अरबों में है

Tata Group रतन टाटा रिस्क लेने से नहीं हिचकते तभी आज वह दुनिया के सफल उद्यमियों में शुमार हैं। रतन टाटा की कीमती नगीना में कई ऐसी कंपनियां है जिस पर हम सभी गर्व को गर्व होगा। आइए जानते हैं...

By Jitendra SinghEdited By: Published: Sun, 10 Oct 2021 06:45 AM (IST)Updated: Sun, 10 Oct 2021 06:45 AM (IST)
Tata Group : एयर इंडिया के अलावा रतन टाटा के पास और भी हैं नगीना, जिनकी कीमत अरबों में है
एयर इंडिया के अलावा रतन टाटा के पास और हैं कीमती नगीना, जिनकी कीमत अरबों में है

जमशेदपुर, जासं। टाटा संस द्वारा एयर इंडिया को खरीदने के बाद जहां टाटा ग्रुप में खुशी का माहौल है, वहीं टाटा ग्रुप की जमशेदपुर स्टील सिटी की नजरें पूरी तरह उड़ान सेवा शुरू करने को लेकर है। मजदूरों के दिलों में रहने वाले रतन टाटा ने भले ही अभी एयर इंडिया के लिए दम लगाया हो, लेकिन टाटा कंपनी की निदेशक मंडली ने एयर इंडिया ने साफ कर दिया कि यह भावनात्मक डील है। इसका प्रयास हर किसी को अपने स्तर से करना चाहिए।

loksabha election banner

आखिरकार मजदूरों की दुआ तथा रतन टाटा की भावना को सरकार को भी मानना पड़ा। रतन टाटा की कुल संपत्ति लगभग एक बिलियन डॉलर है। रतन टाटा और टाटा समूह की 15 प्रमुख और व्यवसाय है, जिनके बारे में एक बार फिर आपको जानने की जरूरत है। जानिए इन कंपनियों तथा व्यवसाय के बारे में :-

1. ताज लेक पैलेस, उदयपुर

ताज लेक पैलेस को दुनिया का सबसे रोमांटिक होटल माना जाता है और इसमें 66 शानदार कमरें 17 खूबसूरत सुइट हैं। होटल मुख्य शॉपिंग सेंटर, एतिहासिक स्मारकों और घरेलू हवाई अड्डे से 30 मिनट की दूरी पर स्थित है। मेहमानों के लिए हेरिटेज वॉक, सिटी टूर, बोट राइड, चिकित्सा सेवा, कई अद्भूत रेस्तरां भी है। रेस्तरां में 24 घंटे भोजन की भी व्यवस्था है। यह होटल भारत में सर्वश्रेष्ठ लक्जरी होटल, दुनिया का पांचवां सर्वश्रेष्ठ लक्जरी रिजार्ट और एशिया में सर्वश्रेष्ठ लक्जरी होटल सहित कई पुरस्कार जीत चुका है।

2. टाटा स्टील

इस बहुराष्ट्रीय स्टील बनाने वाली कंपनी का मुख्यालय मुंबई में है और इसके अध्यक्ष रतन टाटा है। कंपनी टाटा समूह की सहायक कंपनी और इसके 25 से अधिक विभिन्न देशों और 35 देशों के कार्यालय हैं। कंपनी यूरोप में सबसे बड़े स्टील उत्पादकों में से एक है।

3. मारोराती क्वात्रोपोर्टे

तीन लीटर ट्विन टर्बो V6 इंजन द्वारा संचालित यह कार केवल 4.7 सेकंड में 0-60 एक्सलेरेशन फीचर है। कारों के अंदर और बाहर कार्बन फाइबर होता है और टाइटेनो व्हील्स और रेड ब्रेक कैलीपर्स के साथ सपोर्टी उपस्थिति देता है। अगर आप रतन टाटा इसे नया खरीदना चाहते हैं तो लगभग 100,000 डॉलर का भुगतान आपको करना होगा।

4. टाटा पावर

 

 इस कंपनी का मुख्यालय भी मुंबई में है। यह विद्युत का उत्पादन करता है। कंपनी का मुख्य व्यवसाय बिजली उत्पन्न करना, संचारित करना और वितरित करना है। पूरे देश में कंपनी की कई साइट है। यह भारत में लगभग 11,000 मेगावाट बिजली पैदा करने की क्षमता है। कंपनी की टाटा पावर आर्म का अनुमानित राजस्व 330 बिलियन डॉलर है।

5. ताज बैंगलोर

यह 154 कमरों वाला लक्जरी होटल है और यह उस स्थान पर स्थित है जिसे केवल भारत की सिलिकॉन वैली के रूप में वर्णित किया जा सकता है। इसमें 13 सुइट भी शामिल है। यह होटल ताज समूह का हिस्सा है। बताया जा रहा है कि रतन टाटा इसी होटल में सेवानिवृत्ति के बाद अपना समय बिताएंगे। यह 24 हजार वर्ग फुट में फैला हुआ है।

6. कोलाबा होम

समुद्र के किनारे स्थित यह सफेद रंग का कोलाबा लक्जरी निवास स्थान रतन टाटा की संपत्ति है, बताया जा रहा है सेवानिवृत्ति के बाद इसे वे अपना आशियाना बनाएंगे। यह 13350 वर्ग फुट में फैला हुआ है। इसमें तीन बड़ी मंजिले हैं जो स्तरों में विभाजित है।

7. ताजमहल होटल

यह होटल भारत की शान है। इस विशाल होटल में 27 सुइट्स के साथ 294 कमरे हैं। इसमें एक शानदार चीनी रेस्तरां और ग्रिल रूम सहित कई अन्य भोजन विकल्प शामिल है। होटल में अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ एक फिटनेस सेंटर, बार, लाउंज, बुटीक और एक हेयर सैलून है।

8. जगुआर एक्सएफआर

 

इसे जगुआर की सबसे शक्तिशाली सैलून कारों में से एक के रूप में स्थापित किया गया है। यह कार 4.7 सेकेंड में 0-60 की रफ्तार पकड़क सकती है और कुछ ही सेकेंड में 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। नए जगुआर की वर्तमान कीमत 40 हजार डॉलर है।

9. ताज पैलेस, नई दिल्ली

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से केवल 6.3 किमी की दूरी पर स्थित इस बड़े होटल में फ्लैट स्क्रीन टीवी, इंटरनेट का उपयोग, सुईट, एग्जेकेटिव सुईट है। एग्जेकेटिव सुईट में क्रिस्टल झूमर और बगीचे भी है। यह ताज होटल समूह का हिस्सा है, जो वर्तमान में टाटा समूह के स्वामित्व में है।

10. ताज डेक्कन होटल

यह भी अन्य होटलों की तरह है। इसमें एक एट्रियम बार, एक आउटडोर पूल, फिटनेस सेंटर के साथ-साथ गोल्फ खेलने की सुविधा तथा एक थियेटर है। बड़ा हॉल भी उपलब्ध है। व्यवसायिक सम्मेलनों के लिए यह पसंदीदा स्थल हो गया है।

11. डसॉल्ट फाल्कन 2000

यह बड़ा फ्रेंच बिजनेस जेट रतन टाटा का गौरव और आनंद है। इसकी कीमत 30 मिलियन डॉलर है। यह रतन टाटा के अनुकूल और उनके दिशा-निर्देश पर तैयार किया गया है। विमान में ट्रांस-कॉन्टिनेंटल रेंज है और वास्तव में इसे रतन ने ही उड़ाया है। यह 851 किमी प्रति घंटा आकाश में मंडरा सकता है।

12. फेरारी कैलिफोर्निया

 

 इस कार के मालिक रतन टाटा है। इसकी टॉप स्पीड 193 मील प्रति घंटा है। कार की कीमत कहीं पर भी 154,000 पाउंड से अधिक हो सकती है।

13. उषा किरण पैलेस

चार हेक्टेयर के हरे-भरे बगीचों में बने इस विशाल औपनिवेशिक महल होटल में दो बड़े ट्विन टावर है। एक सुईट में चार पोस्टर बेड, इंडो इस्मालिक सजावट और अलग बैठक कक्ष है। यहां होटल की सारी सुविधाओं के अलावा योग, बैडमिंटन व कुकर क्लास जैसी गतिविधियों की सुविधा है।

14. टाटा मोटर्स

टाटा मोटर्स लिमिटेड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय ऑटोमोटिव निर्माण कंपनी है, जिसका मुख्यालय मुंबई में है यह टाटा समूह का सदस्य है। कंपनी द्वारा उत्पादित कुछ वाहनों में यात्री कार, ट्रक, वैन, कोच, बस, स्पोट्र्स कार, निर्माण उपकरण व सैनय वाहन शामिल है। कंपनी के भारत में छह विनिर्माण संयंत्र है और अर्जंटीना, दक्षिण अफ्रीका, ग्रेट ब्रिटेन और थाईलैंड में इसके अड्डे हैं। इस कंपनी का राजस्व 2.6 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया और मुनाफा 96 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया था।

15. उमेद भवन पैलेस

 

1928 और 1943 के बीच बनी यह विशाल इमारत वर्तमान में दुनिया का छठा सबसे बड़ा निजी निवास है। यह भारत में पारिवारिक संग्रहालय बना हुआ है। यह 26 एकड़ के हरे-भरे बगीचों के बीच स्थित है, जिसमें मोर नाचते हुए मिलेंगे। इसमें होटल जैसी सारी व्यवस्थाएं है। 64 पूल पूरी तरह से लुभावनी आर्ट डेको-शैली के कमरे और सुइट्स प्रदान करता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.