टाटा कमिंस यूनियन नेता मनोज सिंह की कार क्षतिग्रस्त Jamshedpur News
Tata Cummins Union. टेल्को कॉलोनी निवासी मनोज कुमार सिंह की कार के शीशे को उनके आवास पर ही रात में क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसे लेकर टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के नेता मनोज कुमार सिंह ने अज्ञात के खिलाफ टेल्को थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जमशेदपुर, जासंं। टेल्को कॉलोनी निवासी मनोज कुमार सिंह की कार के शीशे को उनके आवास पर ही रात में क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसे लेकर टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के नेता मनोज कुमार सिंह ने अज्ञात के खिलाफ टेल्को थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जानकारी हो कि मनोज कुमार सिंह टाटा कमिंस यूनियन के नेता हैं। हाल में ही उनका निलंबन समाप्त हुआ है। आपसी विवाद की वजह से कंपनी प्रबंधन ने उन पर कार्रवाई की थी। बोनस समझौते को लेकर यूनियन का आपसी विवाद और चरम पर पहुंच गया है। माना जा रहा है कि इसी मामले को लेकर किसी ने शरारत की है।