Coronavirus Jamshedpur :टाटा कमिंस के चार कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव, सोमवार को भी दो मिले थे संक्रमित
Coronavirus Jamshedpur. शहर में कोरोना मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रहा है। अब कल-कारखाने में काम करने वाले कर्मचारी भी ज्यादा संख्या में पॉजिटिव होने लगे हैं।
जमशेदपुर (जासं) । Coronavirus Jamshedpur शहर में कोरोना मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रहा है। अब कल-कारखाने में काम करने वाले कर्मचारी भी ज्यादा संख्या में पॉजिटिव होने लगे हैं। इसी क्रम में टाटा कमिंस के चार कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमे दो कर्मचारी सोमवार को तो दो कर्मचारी मंगलवार को जांच में पॉजिटिव पाए गये। ये सभी कर्मचारी मशीन एरिया में काम करते हैं।
प्रबंधन ने कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर मशीन एरिया को सैनिटाइज कराया है। बावजूद इसके कई कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी में शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है। इससे कोरोना विस्फोट होने का खतरा बढ़ गया है। कई कर्मचारी काफी डरे हुए है। कंपनी ने पहले ही कोरोना को देखते हुए कंपनी में 55 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों को काम में नहीं आने को कहा है। वहीं ट्रैवल करने वाले कर्मचारियों को भी सीधे क्वारंटाइन पर रखने को बोला गया है।