टाटा कमिंस कर्मियों ने दी डेंगू से बचाव की जानकारी
टाटा कमिंस के कर्मचारियों ने बुधवार को डेंगू से बचाव को जागरूकता रैली निकाल
By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Aug 2017 09:07 PM (IST)Updated: Wed, 30 Aug 2017 09:07 PM (IST)
जमशेदपुर : टाटा कमिंस के कर्मचारियों ने बुधवार को डेंगू से बचाव को जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से गदड़ा, बारीगोड़ा, मनीफीट, आजाद बस्ती, बावनगोड़ा, सरजमदा और राहरगोड़ा के लोगों को जागरूक किया गया। रैली में शामिल कर्मचायिों ने घर-घर घूमकर लोगों डेंगू के लक्षण, उपचार और नियंत्रण के तरीके बताए। जागरूकता के लिए पर्चे भी बांटे। स्कूलों में भी जाकर बच्चों को डेंगू से बचाव के उपाय बताए। रैली में भरतकांत, कुमकुम, शशिभूषण, रमेश कुमार, विनय शर्मा, अखिलेश राय, नागेंद्र शर्मा, रतन प्रमाणिक, जयंत मन्ना, मुन्ना कुमार, बागुन समेत 50 से ज्यादा कर्मचारी शामिल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें