टाटा कमिंस में जारी होगा व्हीकल पास
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टाटा स्टील की तर्ज पर अब टाटा कमिंस में भी अधिकारियों व कर्मच
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टाटा स्टील की तर्ज पर अब टाटा कमिंस में भी अधिकारियों व कर्मचारियों को व्हीकल पास जारी किया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को प्रबंधन ने सर्कुलर जारी किया है। कंपनी के सभी कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक अपने दो या चार पहिया वाहन का पूरा विवरण एचआर विभाग में जमा करने को कहा गया है। एचआर में जिस वाहन नंबर का पंजीकरण कराया जाएगा, उसी पर व्हीकल पास जारी होगा। संबंधित वाहनों पर विशेष स्टीकर भी लगाया जाएगा। पंजीकृत संख्या वाले वाहन से ही कंपनी में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। टाटा कमिंस में अधिकारियों व कर्मचारियों की कुल संख्या करीब 1200 है। अभी इन्हें किसी भी वाहन से कंपनी में आने व जाने की छूट है। व्हीकल पास जारी हो जाने के बाद निर्धारित वाहन से ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। प्रबंधन का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से यह व्यवस्था प्रभावी की जा रही है।
-------------------
टाटा कमिंस में ग्रेड पर वार्ता तीन को
टाटा कमिंस में ग्रेड रिवीजन पहली अप्रैल 2016 से लंबित है। प्रबंधन और यूनियन के बीच तीन अप्रैल को इस पर महत्वपूर्ण वार्ता होने जा रही है। टाटा मोटर्स में ग्रेड रिवीजन होने के बाद ही कमिंस में समझौता होता है। ऐसे में कमिंस कर्मचारी भी टाटा मोटर्स के भरोसे बैठे हैं। टाटा मोटर्स के पुणे प्लांट में ग्रेड फाइनल हो जाने से टेल्को वर्कर्स यूनियन पर जल्द से जल्द समझौता कराने का दबाव है।