राजेंद्र सिंह से मिले कमिंस यूनियन के नेता
जमशेदपुर : टाटा कमिंस वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को रांची जाकर इंटक के प
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Jun 2017 01:59 AM (IST)Updated: Fri, 16 Jun 2017 01:59 AM (IST)
जमशेदपुर : टाटा कमिंस वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को रांची जाकर इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह से मुलाकात की। राजेंद्र सिंह कमिंस यूनियन के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कंपनी में हुए ग्रेड समझौते के बारे में यूनियन पदाधिकारियों से जानकारी ली। कमिंस में आठ जून को ग्रेड समझौता हुआ था। इस दौरान यूनियन नेताओं ने बताया कि बेहतर ग्रेड होने से कर्मचारी खुश हैं। मुलाकात करने वालों में यूनियन महामंत्री अरुण सिंह, संयुक्त महामंत्री सुमित कुमार, उपाध्यक्ष मनोज सिंह, रमाकात करुआ, धीरज सिंह, प्रभाकर सिंह, कृष्णा राव व दीपेन्दु चक्रवर्ती शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें