Move to Jagran APP

टाटा कमिंस ग्रेड समझौते का विरोध कर रहे कमेटी मेंबर

जमशेदपुर : हाल में हुए टाटा कमिंस कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन समझौते का यूनियन के कमेट

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Jun 2017 01:39 AM (IST)Updated: Sun, 11 Jun 2017 01:39 AM (IST)
टाटा कमिंस ग्रेड समझौते का विरोध कर रहे कमेटी मेंबर
टाटा कमिंस ग्रेड समझौते का विरोध कर रहे कमेटी मेंबर

जमशेदपुर : हाल में हुए टाटा कमिंस कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन समझौते का यूनियन के कमेटी मेंबर ही विरोध करने लगे हैं। बुधवार को रांची में यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में ग्रेड रिवीजन समझौता हुआ। इसमें कर्मचारियों को एक मुश्त 12,700 देने पर सहमति बनी थी। उस समझौते में ग्रेड का विरोध कर रहे ये पांचों कमेटी मेंबर उपस्थित नहीं हुए थे। इन कमेटी मेंबरों को भी रांची जाने को कहा गया था लेकिन वहां भी इनलागों ने विरोध किया था।

loksabha election banner

टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के कमेटी मेंबर तपन कुमार महंती, राजू प्रसाद, चंद्रभूषण, मूर्ति राजू, रमेश कुमार ने इस समझौते से कर्मचारियों को 700-800 रुपये प्रतिमाह नुकसान होने की बात बताई है। कहा है कि पिछले जो भी ग्रेड समझौते हुए हैं उसमें 1.5 फीसद बढ़ाकर मिला है। इस हिसाब से हाल में होने वाले ग्रेड में कर्मचारियों को कम से कम 13,400 का इजाफा होना चाहिए, जो नहीं हुआ है। कहा है कि इस बात की जानकारी सभी कर्मचारियों को दी जाएगी।

तपन कुमार महंती ने कहा है कि जब भी ग्रेड रिवीजन हुआ है उसमें पुराने व नए कर्मचारियों के वेतनमान में अंतर रहा है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। सभी को एक समान बढ़ोतरी हुई है इस हिसाब से नए कर्मियों को 41 फीसद तो पुराने कर्मचारियों को 31 फीसद ही बढ़ोतरी का लाभ मिला है। इस ग्रेड रिवीजन का असर लंबे समय तक काम करने वाले कर्मचारियों पर पड़ेगा। इस समझौते से कर्मचारियों को प्रतिवर्ष करीब 11,000 का नुकसान होगा। 15 माह से लंबित ग्रेड रिवीजन का लाभ कर्मचारियों को नहीं मिला है।

----------------

कोट,

'ग्रेड रिवीजन बेहतर हुआ है। समझौते से कर्मचारियों को किसी तरह का नुकसान नहीं है। प्लांट में कहीं विरोध नहीं हैं। बावजूद कुछ लोग मामले को तूल दे रहे हैं'।

अरुण कुमार सिंह, महामंत्री, टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन

----------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.