आठ घंटा विलंब से रवाना हुई टाटा-बदामपहाड़ टाटानगर से
टाटानगर से बादामपहाड़ तक जानेवाली टाटा- बादामपहाड़ ट्रेन को आधा घंटा विलंब से रवाना किया जा सका।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 31 Dec 2018 06:35 PM (IST)Updated: Mon, 31 Dec 2018 06:35 PM (IST)
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता, ) : ट्रेन संख्या 78031 टाटा-बदामपहाड़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सोमवार को टाटानगर स्टेशन से रवाना नहीं हो सकी। यह सुबह छह बजे की जगह दोपहर करीब दो बजे टाटनगर स्टेशन से रवाना हुई। इस ट्रेन को मरम्मत के लिए खडग़पुर भेजा गया था। वहां से आने में विलंब होने के कारण इस ट्रेन को बदामपहाड़ आठ घंटा विलंब से रवाना किया गया।
टाटानगर गुआ पैसेंजर चार घंटे विलंब से हुई रवाना
ट्रेन संख्या 58109 टाटानगर-गुआ पैसेंजर अपने निर्धारित समय से चार घंटे विलंब से टाटानगर स्टेशन से 11.15 बजे टाटानगर स्टेशन से रवाना हुई। जबकि इस ट्रेन के टाटानगर स्टेशन से सुबह 7.30 बजे रवाना होना था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें