जमशेदपुर में दी 33 पर दर्दनाक हादसा, पिता के साथ स्कूल जा रही छात्रा को टैंकर ने कुचला;मौत Jamshedpur News
Accident in jamshedpur. जमशेदपुर के डिमना में एनएच 33 पर एक टैंकर ने छात्रा को कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। छात्रा समृद्धि अपने पिता विवेक कुमार के साथ स्कूल जा रही थी।
जमशेदपुर, जेएनएन। Accident in jamshedpur पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर के डिमना में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एनएच 33 पर एक टैंकर ने छात्रा को कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। छात्रा समृद्धि अपने पिता विवेक कुमार के साथ स्कूल जा रही थी। हादसे मेंं विवेक घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार श्रीमन क्लासेस में कार्य करने वाले विवेक अपने वसुंधरा स्टेट के जे वन ब्लॉक से 10 वर्षीय बेटी को स्कूटी में पीछे बैठाकर रोजाना की तरह निकले। घर से आरवीएस एकेडमी पहुंचने ही वाले थे कि चंद कदम की दूरी पर शिरोमननगर मुख्य द्वार के सामने एक तेल टैंकर की चपेट में उनकी स्कूटी आ गई। इस घटना में बच्ची छिटककर टैंकर की ओर गिर गई और टैंकर के पीछे चक्का की चपेट में आ गई। मौके पर उसने दम तोड़ दिया। विवेक छिटकर बांयी तरफ गिरे।
विवेक हो गए घायल
घर पहुंचीं सोसाइटी में रहनेवाली महिलाएं।
इस घटना में वह घायल हो गए। इससे पहले कि वह कुछ संभल पाते अपनी बेटी को अपनी आंखों के सामने दम तोड़ता देखा। दरअसल बच्ची के उपर टैंकर गुजर गई। इस कारण उसकी मौत मौके पर ही हो गई। यह घटना सोमवार की सुबह लगभग 7 बजे के आसपास की है। अगल-बगल वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में बच्ची को एमजीएम ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया।
शोकाकुल घर के सदस्य।