Move to Jagran APP

सुरदा लीज नवीकरण पर लें निर्णय नहीं तो होगा आंदोलन : लक्ष्मण टुडू

प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को भाजपा मुसाबनी मंडल के अध्यक्ष तुषारकांत पातर के नेतृत्व में झारखंड सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सांकेतिक धरना दिया गया। इस अवसर पर घाटशिला के पूर्व विधायक सह एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य लक्ष्मण टुडू व जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 06:30 AM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 06:30 AM (IST)
सुरदा लीज नवीकरण पर लें निर्णय नहीं तो होगा आंदोलन : लक्ष्मण टुडू
सुरदा लीज नवीकरण पर लें निर्णय नहीं तो होगा आंदोलन : लक्ष्मण टुडू

संसू, मुसाबनी : प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को भाजपा मुसाबनी मंडल के अध्यक्ष तुषारकांत पातर के नेतृत्व में झारखंड सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सांकेतिक धरना दिया गया। इस अवसर पर घाटशिला के पूर्व विधायक सह एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य लक्ष्मण टुडू व जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती उपस्थित थे। पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि राज्य सरकार में हिम्मत नहीं है कि वह पंचायत चुनाव कराए। झामुमो व कांग्रेस भली भांति जानती है कि चुनाव में जनता उन्हें खारिज कर देगी। दो वर्षों के कार्यकाल में इन्होंने जनता के लिए कुछ नहीं किया। राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल है। बालू व खनिज संपदाओं की लूट हो रही है। दो वर्षों से बंद पड़े सुरदा माइंस को खुलवाने के नाम पर मजदूरों को ठग रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार जल्द से जल्द राज्य में पंचायत चुनाव तिथि की घोषणा करे। जेपीएससी पीटी परीक्षा रद करे। विकास कार्य को चालू करे। सुरदा माइंस का लीज नवीकरण कर जल्द से जल्द माइंस खुलवाएं। इस दौरान जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्र, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुरेश महली, नरेश महली, रामदेव हेंब्रम, किशोर कुमार सिन्हा, बबलू पातर आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विष्णु रजक ने किया। मौके पर जादूगोड़ा मंडल अध्यक्ष दिलीप पुराण, बिरमान लामा, डोली मुखी, अर्चना सिंह, जगमीत सिंह, बिरेंदर प्रसाद, शिबू गुहा, नीलू भट्टाचार्य, मनोज, प्रदीप कंसारी, विकास साहा, विक्रम सिंह, मिहिर पाल, सूरज लामा,अभिजीत चटर्जी, शेख फरीद, समीम, कार्तिक बेलदार, प्रद्युमन गिरी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.