Move to Jagran APP

Jamshedpur सदर अस्पताल में मिला ब्लैक फंगस का संदिग्ध मरीज, भेजा गया रांची रिम्स

परसुडीह स्थित सदर अस्पताल में ब्लैक फंगस का एक संदिग्ध मरीज मिला है। इसके बाद उसे इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। मरीज की उम्र 40 साल है और वह उल्टी की परेशानी लेकर आया था। हालांकि उसका शुगर लेवल हाई था।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 22 Jul 2021 05:58 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jul 2021 07:23 PM (IST)
Jamshedpur सदर अस्पताल में मिला ब्लैक फंगस का संदिग्ध मरीज, भेजा गया रांची रिम्स
पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही ब्लैक फंगस का मरीज कहा जा सकता है।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता।  परसुडीह स्थित सदर अस्पताल में बुधवार को ब्लैक फंगस का एक संदिग्ध मरीज मिला है। इसके बाद उसे इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। मरीज की उम्र 40 साल है और वह उल्टी की परेशानी लेकर आया था। हालांकि, उसका शुगर लेवल हाई था। साथ ही देखने में भी उसे परेशानी हो रही थी।

loksabha election banner

इस दौरान इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. विवेक केडिया को संदेह हुआ तो उन्होंने एमआरआई जांच कराने की सलाह दी। इस दौरान रिपोर्ट में म्यूकर माइकोसिस पॉजिटिव पाया गया। हालांकि इससे संबंधित और भी जांच होती है, जो नहीं हुई है। पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही ब्लैक फंगस का मरीज कहा जा सकता है। हालांकि, ब्लैक फंगस होने की ज्यादा संभावना है। डॉ. विवेक केडिया ने बताया कि मरीज के आंख से ज्यादा ब्रेन पर असर है। इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ. एके लाल को दी गई। सिविल सर्जन को जैसे ही जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी जानकारी डीसी सूरज कुमार व जिला सर्विलांस विभाग को दी।

जिले में मिला नौवां मरीज

मरीज की सभी रिपोर्ट अगर पॉजिटिव आती है तो यह पूर्वी सिंहभूम जिले का नौवां ब्लैक फंगस का मरीज होगा। इससे पूर्व आठ मरीज मिल चुके हैं। इसमें टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में सात व एमजीएम में एक मरीज मिला था। ब्लैक फंगस से अभी तक जिले में तीन मरीजों की मौत हो हुई है। वहीं, पांच मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

4948 लोगों की हुई जांच, चार मिले पॉजिटिव

पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को चार हजार 948 लोगों की जांच हुई। इसमें चार पॉजिटिव मिले। इसमें तीन मानगो व एक मुसाबनी के मरीज हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 749 हो गई है। वहीं, चार हजार 422 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट शुक्रवार तक आने की उम्मीद है।

सात मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल सात मरीज बुधवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 50 हजार 654 मरीजस्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 97.89 प्रतिशत है।

514 मरीजों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को कुल 514 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, 719 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल पांच लाख 87 हजार 173 लोगों ने पहली डोज व एक लाख 81 हजार 162 लोगों ने दूसरी डोज ली है। कोट

ब्लैक फंगस का एक संदिग्ध मरीज सामने आते ही उसे बेहतर चिकित्सा के लिए रांची रिम्स भेजा गया है। हालांकि, मरीज की पूरी जांच नहीं हुई है। इलाज में देरी न हो इसे देखते हुए तत्काल रिम्स भेज दिया गया।

- डॉ. एके लाल, सिविल सर्जन।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.