Jamshedpur News: जमशेदपुर के 10 सैरात बाजारों का सर्वे का काम पूरा, छूटे दुकानदार 20 फरवरी तक जमा कर सकते हैं दस्तावेज
Jamshedpur News. जमशेदपुर के स्थापना काल से टाटा स्टील द्वारा बसाए गए सैरात बाजारों का पहली बार टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने सर्वे का काम पूरा कर लिया है। जमशेदपुर में कुल 10 सैरात बाजार बसाए गए थे।
जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर के स्थापना काल से टाटा स्टील द्वारा बसाए गए सैरात बाजारों का पहली बार टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने सर्वे का काम पूरा कर लिया है। जमशेदपुर में कुल 10 सैरात बाजार बसाए गए थे, लेकिन अब धीरे-धीरे आबादी के साथ ही शहर बढ़ता गया।
इससे पूर्व में बसाए गए बाजार संकुचित हो गए थे। इस समस्या से निजात पाने के लिए जिला प्रशासन व टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट ने संयुक्त सर्वे कराने का काम किया था ताकि यह पता चल सके कि पूर्व में बसाए गए सैरात बाजार की स्थिति क्या है, कौन लोग चला रहे हैं, उनके पास वैद्य दस्तावेज है या नहीं। इस संबंध में पूछने पर जमशेदपुर अक्षेस के सिटी मैनेजर सह सर्वे टीम के सदस्य सोनल सिंह चौहान ने बताया कि सैरात बाजारों की सर्वे का काम पूरा हो चुका है। जो दुकानदार अब तक किसी कारणवश दुकान से संबंधित अपना दस्तावेज जमा नहीं कर पाए हैं, वैसे दुकानदार 20 फरवरी तक संबंधित बाजार के मार्केट ऑफिस में जमा कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी तरह का भी दस्तावेज जमा नहीं लिया जाएगा।
जमशेदपुर के 10 सैरात बाजार
जमशेदपुर शहर में रहने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की कोई तकलीफ न हो इसके लिए टाटा स्टील व जिला प्रशासन के सहयोग से शहर के विभिन्न इलाकों में 10 सैरात की बाजार उपलब्ध कराया था। जिसमें साकची, बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी एयरपोर्ट बाजार, सोनारी कागलनगर बाजार, बारीडीह, सिदगोड़ा, गोलमुरी, बर्मामाइंस, टेल्को आजाद मार्केटजहां आज भी बाजार चल रहा है। जिला प्रशासन व टाटा स्टील ने निर्णय लिया है कि यदि सैरात के बाजार के स्थान पर बहुमंजिली मार्केट कांप्लेक्स बना दिए जाएं तो शहर की आधी समस्याएं खुद ब खुद दूर हो जाएंगी। जाम की समस्या से निजात मिलेगी, शहर सुंदर दिखाई देगा, यत्र तत्र दुकान लगाने वाले एक स्थान पर व्यवस्थित होकर दुकान लगाएंगे, आम जनता को बाजार करने में सवुिधा मिल सकेगी। जगह की समस्या दूर होगी।