सूमो यूनियन की बैठक में कई ¨बदुओं पर हुई चर्चा
संवाद सूत्र, जादूगोड़ा : जादूगोड़ा सीआइएसएफ मैदान में शुक्रवार को सूमो यूनियन की कार्यकारी अध्यक्ष जेड
संवाद सूत्र, जादूगोड़ा : जादूगोड़ा सीआइएसएफ मैदान में शुक्रवार को सूमो यूनियन की कार्यकारी अध्यक्ष जेडी बास्के की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगे की रणनीति तैयार करते हुए मतदान पर चर्चा, सदस्यता अभियान चला कर एक पदाधिकारी को कम से कम 25 सदस्य और कार्यकारणी सदस्य को बीस सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा नया वेतन समझौता जो एक अप्रैल 2018 से लागू होगी उस पर यूसिल प्रबंधन से वार्ता, माइंस खोलने पर यूसिल प्रबंधन से बात की जाएगी। वीआरएस स्कीम जैसे चल रहा है उसपे कोई छेड़-छाड़ नहीं हो, सूमो यूनियन आंदोलन को बाध्य होगी। रिटायरमेंट वाले लोगों को 31 जनवरी तक मेडिकल सुविधा दिया जाए नहीं तो सूमो यूनियन आंदोलन करेगी। टेलेंट नेचर प्रोग्राम को यथावत रहने दिया जाए। मौके पर 16 फरवरी को सूमो यूनियन के वार्षिक उत्सव मनाने पर चर्चा की गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि सभी विषयों पर यूसिल प्रबंधन अगर नहीं मानती है तो सूमो यूनियन को मजबूरन आंदोलन का रुख अपनाना होगा।
मौके पर बीएन बास्के, सृजन टुडू, भोगला मार्डी, बोद्राय टुडू, गाजिया हांसदा, राजेन्द्र ¨सह, सुबाष कर्मकार, भोम मेहनती, बीसी दिग्गी, सोम दिग्गी, विक्रम साहू, दशरथ मार्डी, टीकाराम हांसदा, सुबोध पत्रो, गुलाम राशुल, अजित भगत, जुगल ¨सह सरदार, जितराय आदी सैकड़ो लोग मौजूद थे।