स्कूल में बाथरूम के पीछे ले जाकर छात्रा संग की गंदी बात, ऐसे सामने आई सच्चाई
पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर के एक स्कूल में शर्मशार करनेवाली घटना घटी है। स्कूल में एक छात्रा के साथ छात्र ने दुष्कर्म किया।
जमशेदपुर, जेएनएन। पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर के एक स्कूल में शर्मशार करनेवाली घटना घटी है। स्कूल में एक छात्रा के साथ छात्र ने दुष्कर्म किया। यह मामला तब सामने आया जब छात्रा के पेट में दर्द उठा और उसने परिजनों को हककीत बताई।
बागबेड़ा थाना इलाके की इस घटना में बताया गया है कि दुष्कर्म का आरोपित छात्र छात्रा का पड़ोसी ही है। 15 वर्षीय छात्र सात वर्षीय छात्रा को स्कूल में बाथरूम में पीछे ले गया और जबरन दुष्कर्म किया। घटना 13 दिसंबर की है। सहमी छात्रा घटना के बाद से स्कूल नहीं जा रही थी। छात्रा के माता-पिता नहीं है। नाना- नानी ही उसका लालन-पालन कर रहे हैं। नानी बराबर छात्रा से स्कूल नहीं जाने का कारण पूछती तो वह कुछ नहीं बोलती थी।
पेट में दर्द उठने पर सामने आई सच्चाई
रविवार को छात्रा ने नानी को पेट के नीचे दर्द होने की जानकारी दी। और उसके साथ हुए दुष्कर्म की घटना को बयां किया। उसने गलत करनेवाले पड़ोसी छात्र का नाम भी बताया। उसकी नानी ने दुष्कर्म करने वाले छात्र के माता-पिता को इसकी जानकारी दी तो माता-पिता ने केस नहीं करने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं जान से मरने की धमकी भी दी। नानी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।
इस तरह की पहली घटना
जमशेदपुर में यह पहली घटना है जिसमें स्कूल में किसी छात्र ने छात्रा को हवस का शिकार बनाया। यह अलग बात है कि शिक्षक इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं। इसी वर्ष अक्तूबर महीने में परसूडीह इलाके के एक हॉस्टल में एक शिक्षक द्वारा नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। शिक्षक लंबे समय से गलत हरकत कर रहा था, लेकिन सच्चाई तब सामने आई जब दुर्गा पूजा की छुट्टी में छात्रा घर आई। छुटटी समाप्त होने पर वापस जाने से इन्कार कर दिया तो मां-बाप ने पूछताछ की और मामला सामने आया। पुलिस से शिकायत हुई और आरोपित शिक्षक को जेल भेजा गया। बाद में अवैध रूप से चल रहे हॉस्टल को भी प्रशासन ने बंद करा दिया।