Move to Jagran APP

कोल्हान विश्वविद्यालय के चौथे छात्र संघ चुनाव का रास्ता साफ

student union: कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र संघ चुनाव के लिए चुनाव संचालन समिति की अधिसूचना जारी कर दी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 30 Nov 2018 05:11 PM (IST)Updated: Fri, 30 Nov 2018 05:11 PM (IST)
कोल्हान विश्वविद्यालय के चौथे छात्र संघ चुनाव का रास्ता साफ
कोल्हान विश्वविद्यालय के चौथे छात्र संघ चुनाव का रास्ता साफ

जमशेदपुर,जागरण संवाददाता। कोल्हान विश्वविद्यालय में छा। संघ चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। छात्र संगठनों के बढ़ते दबाव के बीच आखिरकार कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र संघ चुनाव कराने का निर्णय ले लिया है। इसके लिए  चुनाव संचालन समिति की अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

loksabha election banner

चुनाव संचालन समिति का चेयरमैन प्रोवीसी डॉ. रणजीत कुमार सिंह को बनाया गया है। समिति में अभिषद सदस्य प्रोफेसर डीपी सतपथी, झारखंड प्रदेश बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला, रुसा समन्वयक प्रोफेसर एके उपाध्याय, मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ. एसपी मंडल, टाटा कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर के बोयपाई, जगन्नाथपुर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. केएन प्राधन, कुलानुशासक डॉ. एके झा, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. टीसीके रमन बनाए गए हैं। इस समिति की पहली बैठक चार दिसंबर को आयोजित होगी। इस दिन अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो उसी दिन कोल्हान विश्वविद्यालय के चौथे छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी जायेगी।

16 सितंबर को खत्म हो गया कार्यकाल

कोल्हान विश्वविद्यालय के तीसरे छात्र संघ का कार्यकाल 16 सितंबर को ही समाप्त हो गया था। उसके बाद कई प्रिसिपलों द्वारा छात्र संघ चुनाव नहीं कराये जाने के अनुरोध के कारण मामला दबा हुआ था। दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ की छुट्टी के बाद कॉलज खुलते ही छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर कई छात्र संगठनों ने आंदोलन प्रारंभ कर दिया था। इसके बाद कोल्हान विश्वविद्यालय ने छात्र संघ चुनाव कराये जाने का फैसला लिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.