Move to Jagran APP

भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष का गोविंदपुर, परसुडीह व सुंदरनगर में हुआ स्वागत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड प्रदेश के नवनियुक्त अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के उपाध्यक्ष विमल बैठा का स्वागत रविवार को गोविंदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। वहीं भाजपा सुंदर नगर मंडल द्वारा तथा चांदनी चौक यंग ब्यॉज क्लब परसुडीह द्वारा भी भव्य स्वागत किया गया।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Sun, 13 Dec 2020 06:07 PM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2020 06:07 PM (IST)
भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष का गोविंदपुर, परसुडीह व सुंदरनगर में हुआ स्वागत
गोविंदपुर में विमल बैठा का स्वागत करते स्थानीय लोग।

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड प्रदेश के नवनियुक्त अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के उपाध्यक्ष विमल बैठा का स्वागत रविवार को गोविंदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। वहीं, भाजपा सुंदर नगर मंडल द्वारा तथा चांदनी चौक यंग ब्यॉज क्लब परसुडीह द्वारा भी भव्य स्वागत किया गया।

loksabha election banner

इसके साथ ही सुंदरनगर में भी विभिन्न जगहों पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान विमल बैठा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी ने उनको जो जिम्मेवारी सौंपी है उसका निर्वाहन वह पूरे ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे लोग मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के लिए कई अहम योजनाओं की शुरूआत की है। उसके प्रति लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। ताकि जरूरतमंदों को अधिक से अधिक लाभ मिल सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि संगठन व पार्टी को भी मजबूत करने के लिए उनका प्रयास तेज होगा। विमल बैठा को फूल-माला पहनाकर जगह-जगह पर स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता अर्जन सिंह, सुंदर नगर के मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती, गोविंदपुर के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जयकुमार, महामंत्री मुकेश ठाकुर, अवधेश साह, जिला कार्यसमिति के सदस्य विमल कांत झा, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र लाल, ओबीसी मोर्चा मंडल के महामंत्री अरुण सिंह, अकाश श्रीवास्तव, महेश नायक, दिनेश सिंह, मनोज कुमार, संजय शिव दहाल, शिव नाथ पांडे, अखिलेश तिवारी, जगन्नाथ राव, वीरेंद्र दुबे इत्यादि लोग शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.