Move to Jagran APP

Coronavirus News Update: कोरोना जांच के लिए चलेगा विशेष अभियान, आज 4200 लोगों की होगी जांच

Coronavirus News Update.पूर्वी सिंहभूम के समस्त ब्लॉक एवं शहरी क्षेत्र में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम को आरटी-पीसीआर जांच कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए सभी ब्लॉक एवं शहरी क्षेत्र को तीन भागों में बांटा गया है। टीम तय कर दिए गए हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 16 Dec 2020 08:24 AM (IST)Updated: Wed, 16 Dec 2020 08:24 AM (IST)
Coronavirus News Update: कोरोना जांच के लिए चलेगा विशेष अभियान, आज 4200 लोगों की होगी जांच
कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए विशेष जांच अभियान चलेगा।

जमशेदपुर, जासं।   Coronavirus News Update कोरोना को पूरी तरह काबू में करने के मकसद से बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में विशेष जांच अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए सभी प्रखंड के चिकित्सा प्रभारियों को लक्ष्य दिया गया है।

loksabha election banner

सिविल सर्जन डॉ. आरएन झा ने निर्देश दिया है कि कोविड-19 के वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए वृहद पैमाने पर जांच होना अति आवश्यक है। ऐसे में कोविड-19 के संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए विशेष जांच अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एवं आवश्यक सहयोग लेते हुए चार हजार दो सौ आरटी-पीसीआर जांच करना सुनिश्चित करेंगे। पूर्वी सिंहभूम के समस्त ब्लॉक एवं शहरी क्षेत्र में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु आरटी-पीसीआर जांच कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए सभी ब्लॉक एवं शहरी क्षेत्र को तीन भागों में बांटा गया है। शहरी क्षेत्र में स्थलवार दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है।

इन स्थानों पर होगी जांच

कोविड-19 वायरस के संक्रमण होने की संभावना को देखते हुए भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों, हाट-बाजार, बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा मानकों एवं शारीरिक दूरी का ढृढ़तापूर्वक अनुपालन कराने का निर्देश दंडाधिकारी पदाधिकारी को दिया गया है।

किस प्रखंड में कितने लोगों की होगी जांच

  • स्थान                        लक्ष्य
  • डुमरिया सीएचसी               200
  • चाकुलिया सीएचसी              200
  • पोटका सीएचसी                300
  • धालभूमगढ़ सीएचसी             300
  • घाटशिला सीएचसी              300
  • मुसाबनी सीएचसी               300
  • पटमदा सीएचसी               300
  • जुगसलाई सीएचसी             400
  • बहरागोड़ा सीएचसी             400
  • शहरी क्षेत्र                         1500

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.