टाटा मोटर्स कर्मियों को मिली बोनस की स्लिप
10 फीसद बोनस की घोषणा किया और नौ फीसद मिला।
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 07:32 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 07:32 PM (IST)
जासं, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के कर्मचारियों को गुरुवार से बोनस की स्लिप मिलनी शुरू हो गई है। एक दिन पूर्व बुधवार को ही प्रबंधन ने ऑनलाइन बोनस स्लिप उपलब्ध करा दिया है। बाइ सिक्स कर्मचारियों को भी बोनस स्लिप की हार्ड कॉपी भी उपलब्ध कराई जाएगी। इधर, टेल्को वर्कर्स यूनियन के नेता हर्षवर्द्धन ने टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन पर घोषणा के मुताबिक 10 फीसद के बजाय नौ फीसद बोनस दिलाने का आरोप लगाया है। हर्षबर्धन ने कहा कि यूनियन की घोषणा झूठी साबित हुई है। इनसे कर्मचारियों का कभी भला नहीं हो सकता। 10 फीसद बोनस की घोषणा किया और नौ फीसद मिला। इधर सूत्रों का कहना है कि 10 फीसद बोनस कर्मचारियों को मिला है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें