Move to Jagran APP

Live Coronavirus Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो सहित पूर्वी सिंहभूम जिले में मिले छह कोरोना पॉजिटिव, नौ हुए स्वस्थ

Coronavirus Jamshedpur Update. पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ रही हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि स्वस्थ होने वालों की भी संख्या लगातार बढ़ रही है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 18 Jun 2020 08:44 AM (IST)Updated: Thu, 18 Jun 2020 05:44 PM (IST)
Live Coronavirus Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो सहित पूर्वी सिंहभूम जिले में मिले छह कोरोना पॉजिटिव, नौ हुए स्वस्थ
Live Coronavirus Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो सहित पूर्वी सिंहभूम जिले में मिले छह कोरोना पॉजिटिव, नौ हुए स्वस्थ

जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ रही हैं ,लेकिन अच्छी बात यह है कि स्वस्थ होने वालों की भी संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को छह कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। संक्रमित लोगों में तीन का दिल्ली, एक मुंबई व एक व्यक्ति का केरल का ट्रेवल्स हिस्ट्री है।

loksabha election banner

जमशेदपुर आने के सभी को संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। इसमें से तीन मुसाबनी, एक घाटशिला, एक गोलमुरी व एक मानगो के जाकिरनगर निवासी है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया। पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 276 हो गई है।

 अबतक कुल 131 लोग स्वस्थ हो चुके 

वहीं, टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के कोविड वार्ड से कुल नौ मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौटे। इसमें एक चाकुलिया, एक सीतारामडेरा, दो डुमरिया, दो धालभूमगढ़, एक पटमदा, एक सोनारी व एक व्यक्ति मानगो के आजादनगर निवासी हैं। जिले में अबतक कुल 131 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इधर, एमजीएम कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में कुल 135 संदिग्ध लोगों की जांच हुई। इसमें पांच कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं, जिले से कुल 221 संदिग्ध मरीजों का नमूना लिया गया। अबतक कुल 16636 लोगों का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 15745 का रिपोर्ट आ चुका है। बाकी की जांच प्रक्रिया में है।

जवाहरनगर कंटेनमेंट जोन में नगर निगम ने बांटा राशन

मानगो नगर निगम क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 14 स्थित कंटेनमेंट जोन में रह रहे लोगों को बुधवार को राशन का वितरण किया गया। यह जानकारी मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर निर्मल कुमार ने दी।

दुकानदारों पर लॉकडाउन उल्लंघन की प्राथमिकी

सोनारी थाने में प्रवीन जैन, भागीरथ पोद्दार और विशु विश्वास के विरुद्ध दंडाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद की शिकायत पर लॉकडाउन उल्लघंन की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को सभी को गिरफ्तार किया था। इसका विरोध दुकानदारों ने किया था। सोनारी बाजार में जूता और कपड़ा दुकानदारों ने दुकानें खोल रखी थी। सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर। उपरोक्त आरोपितों को गिरफ्तार किया था। मालूम हो कि अनलॉक 1 के बाद से लगातार जूते व कपड़ा दुकानदार दुकान खोलने देने की मांग कर रहे हैं।

15 साल बाद खुला साकची जेल, पहले दिन तीन बंदी रखे गए

 15 साल बाद साकची मंडल कारा  बंदियों के लिए खोल दिया गया। यहां नये बंदियों को क्वारंटाइन किया जाएगा। पहले दिन तीन नये बंदी जेल में आए, जिन्हें 21 दिन तक यहां रखने के बाद घाघीडीह सेंट्रल जेल भेज दिया जाएगा। सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, जेल अधीक्षक सत्येंद्र चौधरी समेत अन्य अधिकारियों ने कारा का निरीक्षण किया। सेंट्रल जेल के 20 सजायाफ्ता बंदियों को भी साकची जेल शिफ्ट कर दिया गया जो जेल में सजा काटने के साथ-साथ काम भी करेंगे। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों 37 कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। इस जेल में 100 बंदियों के लिये क्वारटाइंन सेंटर है। कोल्हान प्रमंडल के पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले के जेलों के जिन बंदियों को घाघीडीह सेंट्रल जेल भेजे जाएंगे। उन बंदियों को पहले साकची जेल में रखा जाएगा। बंदियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिला और जेल प्रशासन ने यह निर्णय लिया हैं।

कोरोना अपडेट - सरायकेला खरसावां 

  • जिले में जांच किए गए सैम्पल की संख्या (RTPCR /ट्रू नेट ) - 3034
  • नेगेटिव पाए गए सैम्पल की संख्या- 2774
  • पॉजिटिव पाए गए सैंपल की संख्या- 35
  • संक्रमण से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या- 18
  • अप्राप्त परिणाम की संख्या  - 79
  • बुधवार  को संग्रह सैंपल की संख्या - 27
  • जिले में प्रखंड स्तरीय क्वॉरेंटाइन सेंटर की संख्या  - 12
  • पंचायत स्तरीय क्वॉरंटाइन सेंटर की संख्या - 82
  • क्वॉरंटाइन सेंटर में रखे गए लोगों की संख्या (सभी) - 747

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.