Move to Jagran APP

जर्मनी के एलीमेन्यू विश्वविद्यालय से माइक्रो एंड नैनो टैक्नोलाजी में मास्टर डिग्री करेगी सीतेश्वरी

घाटशिला प्रखंड अंतर्गत बाघुड़िया पंचायत के बीहड़ गांव हलुदबनी की सीतेश्वरी मुर्मू का चयन विदेश में पढ़ाई के लिए हुआ है। सीतेश्वरी की इस सफलता से पंचायत के ग्रामीण खुशी से फूले नफूं समा रहे हैं। मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना से चयनित होने के बाद सीतेश्वरी जर्मनी से एलीमेन्यू विश्वविद्यालय में माइक्रो एंड नैनो टेक्नोलाजी में मास्टर डिग्री करेगी..

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 07:11 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 07:11 AM (IST)
जर्मनी के एलीमेन्यू विश्वविद्यालय से माइक्रो एंड नैनो टैक्नोलाजी में मास्टर डिग्री करेगी  सीतेश्वरी
जर्मनी के एलीमेन्यू विश्वविद्यालय से माइक्रो एंड नैनो टैक्नोलाजी में मास्टर डिग्री करेगी सीतेश्वरी

संवाद सूत्र, गालूडीह : घाटशिला प्रखंड अंतर्गत बाघुड़िया पंचायत के बीहड़ गांव हलुदबनी की सीतेश्वरी मुर्मू का चयन विदेश में पढ़ाई के लिए हुआ है। सीतेश्वरी की इस सफलता से पंचायत के ग्रामीण खुशी से फूले नफूं समा रहे हैं। मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना से चयनित होने के बाद सीतेश्वरी जर्मनी से एलीमेन्यू विश्वविद्यालय में माइक्रो एंड नैनो टेक्नोलाजी में मास्टर डिग्री करेगी। खुशी के पल को यादगार बनाने के लिए बुधवार को बाघुड़िया गांव के जारपा स्पोर्टिंग क्लब ने बाघुड़िया फुटबाल मैदान में सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में सीतेश्वरी मुर्मू, उसके पिता हरेराम मुर्मू, मां सुशीला मुर्मू, भाई मार्शल मुर्मू, झामुमो नेता कान्हू सामंत आदि बाघुड़िया पहुंचे। इस दौरान गांव की होनहार छात्रा को पंचायत के दस मौजा के ग्रामप्रधान, बाघुरिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिवार समेत कई निजी संस्था के लोगों सीतेश्वरी को सम्मानित किया। बाघुड़िया जारपा स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष सोनाराम सोरेन व सदस्यों ने संथाली वस्त्र व फूटा साड़ी देकर ससीतेश्वरी को सम्मानित किया। उन्होंने सीतेश्वरी से आग्रह करते हुए कहा कि जर्मनी में पारंपरिक फूटा साड़ी अवश्य पहनें। गांव पहुंचकर सितेश्वरी ने दिवंगत सांसद शहीद सुनील महतो के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मौके पर बाघुरिया ग्राम प्रधान पुरुषोत्तम सोरेन, काशिया के पंचानन महतो, केशरपुर के रायसेन मुर्मू, काशपनी के भाटो सोरेन, गुराझोर के रामचंद्र सिंह, मिर्गीटांड़ के सुरेंद्र किस्कू, हलुदबनी के शुकलाल मुर्मू, नरसिंहपुर के श्यामल सिंह, चाडरी के लाखो टुडू, पहाड़पुर के कालीपद वास्के समेत सुभाष पात्रा, रायसेन टुडू, भारती ट्रस्ट के निदेशक गुनोहरी प्रसाद, बरुण दास आदि उपस्थित थे। मेहनत कभी बेकार नही जाता : बाघुड़िया में आयोजित सम्मान समारोह में सितेश्वरी ने कहा कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाता। मैंने मेहनत किया तो फल भी मिला। दृढ़ इच्छाशक्ति से ही सफलता हासिल हो सकती है। जो मैं कर सकती, वह आप भी कर सकते हैं। परिवार के आशीर्वाद व सभी के सहयोग से मुझे यह मौका मिला है। इस दौरान सीतेश्वरी ने सभी को जर्मनी की भाषा भी सुनाई।

loksabha election banner

गांव पर लगे कलंक को बिटिया ने मिटाया : बाघुड़िया जारपा स्पोर्टिग क्लब के अध्यक्ष सोनाराम सोरेन ने कहा कि बाघुडिया गांव में चार मार्च 2007 को नक्सली घटना में सांसद की हत्या हुई थी। अब तक हम इस बदनुमा कलंक का दाग लेकर जी रहे थे। अब इस कलंक को गांव की बिटिया सीतेश्वरी ने मिटाया है। अब तक लोग सिर्फ नक्सली घटना से बाघुड़िया को याद करते थे। परंतु अब सभी लोग याद करेंगे कि बाघुाड़िया के हलुदबनी गांव की बेटी जर्मनी में पढ़ाई करती है। विद्यार्थी के लिए प्रेरणा है सीतेश्वरी : ग्राम प्रधान व विधालय के शिक्षक ईश्वर शर्मा ने कहा कि गांव की बेटी का चयन विदेश में पढ़ाई के लिए होना असंभव को संभव करने जैसी बात है। सीतेश्वरी मुर्मू अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेणाश्रोत है। सीतेश्वरी ने साबित कर दिया है कि संभावनाएं काफी है, सिर्फ तराशने की जरुरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.