Move to Jagran APP

Ram Mandir Ayodhya Donation: जमशेदपुर के सोनारी में चला श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान

Ram Mandir Ayodhya Donation. अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए सोनारी क्षेत्र में भाजपा आरएसएस विहिप व बजरंग दल आदि तमाम संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने निधि समर्पण का अभियान चलाया। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने भी निधि संग्रह अभियान में सेवा दी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 24 Feb 2021 05:40 PM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 09:25 AM (IST)
Ram Mandir Ayodhya Donation:  जमशेदपुर के सोनारी में चला श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान
घर-घर जाकर लोगों से सहयोग राशि लेने का निर्णय लिया गया।

जमशेदपुर, जासं। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए सोनारी क्षेत्र में भाजपा, आरएसएस, विहिप व बजरंग दल आदि तमाम संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने निधि समर्पण का अभियान चलाया। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने भी निधि संग्रह अभियान में सेवा दी।

loksabha election banner

उन्होंने रामभक्तों की टोली संग घर-घर दस्तक देने के अलावे बाज़ार की दुकानों से भी निधि संग्रहित किया। इससे पूर्व आरएसएस, भाजपा, विहिप, बजरंग दल से जुड़े स्वयंसेवकों ने सोनारी के मरारपाड़ा रोड स्थित बजरंग मंदिर में युवा शक्ति सेवा संघ द्वारा आयोजित आरती में शिरकत की और प्रभु का आशीष लेकर निधि संग्रह अभियान की शुरुआत हुई। घर-घर जाकर लोगों से सहयोग राशि लेने का निर्णय लिया गया। इसे लेकर क्षेत्रवार अभियान चलाने पर जोर दिया गया। आपसी भाईचारे व प्रेमपूर्वक दान देने वालों के प्रति सम्मान रखने की बात कही गई।

ये रहे अभियान में शामिल

कार्यक्रम में विशेष रूप से आरएसएस के अशोक कुमार सिंह, प्रकाश साहू सहित पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, जिला कार्यसमिति सदस्य दीपक पारीक, सोनारी मण्डल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, मंडल मंत्री राहुल तिवारी, रिंकू राय (आदित्यपुर जिला परिषद सदस्य), रजनी उपाध्याय, पिंटू शाह, बबलू नायक, सुकुमार गोराई, नारायण प्रसाद किशोर साहू, अखिलेश सिंह, शशि भूषण बेरा, बबलू नायक के अलावे युवा शक्ति सेवा संघ के अध्यक्ष छगन सिंह, लोकनाथ साहू, पिंटू शाह, प्रेम कुमार, सन्नी यादव, राकेश यादव, डब्ल्यू निषाद, बृजेश सागर सोनकर सहित अन्य शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.