Move to Jagran APP

Jharkhand JAC 12th Results 2019: सूरत की कंपनी के मुलाजिम की बेटी बनी सिटी टाॅपर

Jharkhand JAC 12th Results 2019. सूरत में एक प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी आजम खान की बेटी शाहीन नाज जैक के इंटर की परीक्षा में सिटी टॉपर बनी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 15 May 2019 01:19 PM (IST)Updated: Wed, 15 May 2019 01:19 PM (IST)
Jharkhand JAC 12th Results 2019:  सूरत की कंपनी के मुलाजिम की बेटी बनी सिटी टाॅपर
Jharkhand JAC 12th Results 2019: सूरत की कंपनी के मुलाजिम की बेटी बनी सिटी टाॅपर

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता।  सूरत में एक प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी आजम खान की बेटी शाहीन नाज जैक के इंटर की परीक्षा में सिटी टॉपर बनी है। शाहीन नाज को 82.80 फीसद अंक मिले हैं। मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित जाकिर नगर में करीम सिटी कॉलेज कैंपस के नजदीक की रहने वाली शाहीन नाज चार्टर्ड एकाउंटेंट बनना चाहती है। 

loksabha election banner

शाहीन के पिता सूरत में काम करते हैं। वो दो-ढ़ाई साल में घर आते हैं। कम आमदनी के बावजूद उन्होंने बच्चों की पढ़ाई का खास ख्याल रखा है। आजम रोहतास जिले के अकबरपुर के रहने वाले हैं। उनके तीन बेटों और तीन बेटियों की बुनियादी तालीम गांव में ही हुई। 2017 में आजम खान जमशेदपुर आ गए। उनका बड़ा बेटा मो. बाबर पढ़-लिख कर इंजीनियर बन गया है और अभी बाड़मेर में एक कंपनी में काम कर रहा है। बेटे के इंजीनियर बनने के बाद घर के हालात ठीक हुए और परिवार जमशेदपुर आ गया। अभी ये लोग जाकिर नगर में किराए के मकान में ही रह रहे हैं। शाहीन नाज की पढ़ाई के पीछे उनके पिता के साथ ही बड़ी बहन शीरिन नाज का बड़ा योगदान है। शीरिन ने करीम सिटी कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही है। शाहीन की छोटी बहन शहेला नाज विवेकानंद हाईस्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। छोटा भाई शहाब भी ग्रेजुएट है और मंझला भाई अनीस इंजीनियरिंग की पढाई कर रहा है। शाहीन के प्रेरणास्रोत उनकी मां रेशमा खातून, बड़े भाई और बड़ी बहन हैं। पिता ने भी शाहीन को समझाया है कि उसे पढ़-लिख कर कुछ बनना है। इसके बाद शाहीन ने चार्टर्ड एकाउंटेंट बनने की ठानी है। उसके इस मिशन में करीम सिटी कॉलेज के कामर्स टीचर मो. फिरोज का भी योगदान है। शाहीन को कभी भी पढ़ाई में कोई मसला पेश आया तो मो. फिरोज इसे हल करते थे। 

सात घंटे पढ़ाई कर हासिल किया लक्ष्य 

परिजनों संग शाहीन नाज। 

शाहीन नाज यूं ही टापर नहीं बनीं। वो अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए रोज सात घंटे पढ़ाई करती हैं। सुबह नमाज के बाद किताब लेकर बैठती हैं तो चार घंटे पढऩे के बाद ही उठती हैं। रात में भी जब घर वाले सब सो जाते हैं तो वो तीन घंटे पढ़ाई करती हैं। 

शाहीन को पसंद है बैडमिंटन का खेल 

कामर्स की सिटी टॉपर शाहीन नाज को बैडमिंटन खेलना पसंद है। वो अच्छा बैडमिंटन खेल लेती हैं। साथ ही खाना बनाने में भी उन्हें महारत हासिल हैं। वो जमशेदपुर में पढ़ाई के सिलसिले में अपनी दो बहनों के साथ रहती थीं। इसलिए, उन्हें पढ़ाई के साथ ही खाना बनाना पड़ता था। उनकी मां यहां अभी आई हैं। 

किस विषय में कितने अंक 

इंग्लिश- 72

एकाउंट्स- 86

बीएसटी (बिजनेस स्टडीज)- 82

बीएमटी (बिजनेस मैथमेटिक्स)- 94

कंप्यूटर साइंस- 80

कॉमर्स : टॉप टेन

1. शाहीन नाज 414, करीम सिटी कॉलेज

2. मेधा कुमारी 402, जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज

3. प्रिया पोद्दार 392, जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज

- रितिका भालोटिया 392, जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज

4. आकाश कुमार साहू 389 करीम सिटी कॉलेज

5. प्रीति कुमारी 388, जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज

6. पी लावण्या 385, जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज

सोमनाथ नंदन 385, जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज

7. फरहीन परवीन 383, जेकेएस इंटर कॉलेज ऑम कामर्स

प्रियंका कुमारी अग्रवाल जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज

8. रिशम कुमार 382, एबीएम कॉलेज गोलमुरी

रौशल कुमार 382, कोऑपरेटिव कॉलेज

रजिया मुमताज 382, करीम सिटी कॉलेज

9. शिवनाथ मिश्रा 381, करीम सिटी कॉलेज

10. सूरज प्रधान 380, को-ऑपरेटिव कॉलेज

अंशू वर्मा 380, जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.