Move to Jagran APP

जमशेदपुर के कई थानेदारों का तबादला, राजेंद्र दास परसुडीह; एनके सिन्हा बने आजादनगर के प्रभारी

police station in charge Jamshedpur transfer- Posting. इंस्पेक्टर राजेन्द्र कुमार दास को परसुडीह एनके सिन्हा को आजादनगर और वीरेंद्र कुमार राजवंशी को बिस्टुपुर यातयात थाना का प्रभारी बनाया है। ये रही पूर्वी सिंहभूम में थानेदारों के तबादले की पूरी जानकारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 01:20 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 02:19 PM (IST)
जमशेदपुर के कई थानेदारों का तबादला, राजेंद्र दास परसुडीह; एनके सिन्हा बने आजादनगर के प्रभारी
जमशेदपुर के कई थानेदार इधर से उधर किए गए हैं।

जमशेदपुर, जासं।  पूर्वी सिंहभूम जिले के एसएसपी एम तमिल वानन ने कई थानेदारों को इधर से उधर किया है। इंस्पेक्टर राजेन्द्र कुमार दास को परसुडीह, एनके सिन्हा को आजादनगर और वीरेंद्र कुमार राजवंशी को बिस्टुपुर यातयात थाना का प्रभारी बनाया है।

loksabha election banner

वहीं साकची यातायात थाना प्रभारी रहे कृष्णकांत पांडा को मुसाबनी सर्किल और बिमल कुमार को पटमदा सर्किल का इंस्पेक्टर प्रतिनियुक्त किया है। एनके सिन्हा इससे पहले सोनारी थाना प्रभारी रह चुके हैं। परसुडीह  बिष्टुपुर थाना प्रभारी रहे अजय तिवारी को विभागीय लापरवाही बरतने के कारण एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया था। कोल्हान डीआइजी राजीव रंजन सिंह के औचक निरीक्षण पर गाज गिरी थी। थाना में स्टेशन डायरी लंबित थी। कई दिनों से स्टेशन डायरी अपडेट नहीं था। डयूटी पर तैनात पदाधिकारी बिना सर्विस रिवाल्वर के थे।

अजय की छुट्टी के बाद राउत बने थे प्रभारी

अजय तिवारी को हटाए जाने के बाद राजीव रंजन थाना के प्रभार में थे।  31 दिसंबर को बिष्णु कुमार राउत को बिस्टुपुर और मोहन कुमार को साकची यातायात थाना का प्रभारी एसएसपी ने प्रतिनियुक्त किया था। बिष्णु राउत बिस्टुपुर के पहले आजादनगर के थाना प्रभारी थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.