टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के बोनस पर टिकी सबकी नजर Jamshedpur News
Bonus in Tata Motors. टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के बोनस पर सबकी नजर टिकी हुई है। मदर प्लांट होने के नाते यहां बोनस होने के बाद ही अन्य प्लांटों में समझौता होता है। लखनऊ पुणे पंतनगर धारवाड़ आदि कंपनियों में बोनस होता है।
जमशेदपुर, जासं। टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के बोनस पर सबकी नजर टिकी हुई है। मदर प्लांट होने के नाते यहां बोनस होने के बाद ही अन्य प्लांटों में समझौता होता है। लखनऊ, पुणे, पंतनगर, धारवाड़ आदि कंपनियों में बोनस होता है। इसके साथ ही आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की पचास से ज्यादा कंपनियों में यहां के बाद ही बोनस होता है। ये सभी कंपनियां टाटा मोटर्स को रॉ-मेटैरियल प्रदान करती है। टाटा मोटर्स के उत्पादन पर ही ये सभी कंपनियां निर्भर हैं।
दो दौर की हुई है वार्ता, अब राशि पर निर्णय
टाटा मोटर्स कर्मचारियों के सालाना बोनस पर दो दौर की वार्ता हो गई है। अब कर्मचारियों को दी जाने वाली राशि पर बात होगी। पिछली वार्ता में कंपनी के प्लांट हेड ने शिरकत की थी। उन्होंने समय रहते समझौते कराने की बात कही है। बोनस के साथ अस्थायी कर्मियों के स्थायीकरण पर भी बातचीत हो रही है। प्रबंधन लॉकडाउन व ब्लॉक-क्लोजर का हवाला दे रहा है जबकि यूनियन पिछले बोनस की तर्ज पर समझौते की बात कर रही है।
अनुषंगी इकाईयों में शुरू नहीं हुई वार्ता
टाटा मोटर्स बोनस के बाद ही उसकी अनुषंगी इकाईयों में बातचीत का दौर शुरू होगा। आदित्यपुर की कंपनियों में भी बोनस पर बातचीत शुरू नहीं हुई है। वहीं टाटा मोटर्स के कैंटीन, क्लब, अस्पताल, सामुदायिक सेवाएं आदि में भी बोनस की चर्चा शुरू नहीं हुई है। सभी जगह टाटा मोटर्स बोनस का इंतजार है। उधर, टाटा मोटर्स के शिक्षा प्रसार केंद्र द्वारा संचालित स्कूलों में भी टाटा मोटर्स बोनस का इंतजार हो रहा है। इन स्कूलों में पूजा उपहार के तौर पर राशि मिलती है।