Naxali Arrested : सरायकेला पुलिस को बड़ी कामयाबी, नक्सली दस्ते का सदस्य गिरफ्तार
Naxali Arrested. सरायकेला- खरसावां पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नक्सली संगठन भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य नाजीर मुंडा को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। वह कुचाई इलाके का रहनेवाला है।
सरायकेला, जासं। सरायकेला- खरसावां पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नक्सली संगठन भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य नाजीर मुंडा को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इसके पास से पुलिस नेनए कृषि कानून के विरोध से संबंधित 8 पोस्टर, कपड़े का बना एक बड़ा बैनर, एक मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद किए हैं।
पकड़ा गया नक्सली नाजीर मुंडा कुचाई थाना क्षेत्र के गुड़ गुदरी का रहनेवाला है। मामले का उद्भेदन करते हुए एसपी मोहम्मद अर्शी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी कमांडर अनल दा, अमित मुंडा और महाराज प्रमाणिक गिरोह का सक्रिय सदस्य बैनर-पोस्टर लेकर गम्हरिया व आदित्यपुर क्षेत्र में लगाने के लिए जाने वाला है। सूचना के आधार पर एसपी ने एसडीपीओ राकेश रंजन के नेतृत्व में एक छापामारी टीम गठित की गई। पुलिस की टीम ने कुचाई-खरसावां मुख्य सड़क के चांदनी चौक के पास नाका लगाकर देर रात जांच शुरू की। इसी क्रम में रात्रि करीब 1:30 बजे दलभंगा की ओर से आ रही एक बाइक को पुलिस ने रोका। जिसके बाद जांच के क्रम में उसके पास से बैनर पोस्टर बरामद हुआ।
डेढ साल से जुड़ा है नक्सली संगठन से
पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि वह भाकपा माओवादी संगठन के लिए काम करता है। वह करीब डेढ़ वर्षोंं से इस संगठन से जुड़ा हुआ है। दो-तीन माह पहले भी आदित्यपुर गम्हरिया एवं कांड्रा में उसने बैनर पोस्टर लगाया था। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नाजीर मुंडा पर नीमडीह थाना में भी आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज है। उन्होंंने बताया कि नाजीर मुंडा शहरी क्षेत्र में पोस्टर चिपका कर दहशत फैलाने का काम करता था। एसपी ने बताया कि नाजीर मुंडा नक्सलियों के लेवी भी लेकर पहुंचाता था। पुलिस इसे एक बड़ी सफलता मान रही है। पुलिस की माने तो नाजीर की गिरफ्तारी से नक्सलियों को एक बड़ा झटका लगा है। उन्होंने बताया कि इसका मकसद लोगों में दहशत फैलाना था।