टाटा कमिस कर्मियों के खाते में पहुंचा बोनस राशि
टाटा कमिस के कर्मचारियों का बोनस राशि बुधवार की सुबह 10 बजे उनके बैंक खाते में चली गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 09:53 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 09:53 PM (IST)
जासं, जमशेदपुर : टाटा कमिस के कर्मचारियों का बोनस राशि बुधवार की सुबह 10 बजे उनके बैंक खाते में चली गई। मंगलवार की मध्य रात्रि समझौता होने के बाद सुबह बोनस राशि भेजकर कर्मचारियों की नाराजगी को कम करने का प्रयास के रूप में माना जा रहा है। अबतक का सबसे कम 8.33 प्रतिशत बोनस समझौता होने पर कर्मचारियों में काफी नाराजगी है। कर्मचारियों को प्रोमोशन के एवज में जनवरी में ही मिलनेवाली एकमुश्त 8000 रुपये की राशि अगले माह मिलेगा। कर्मचारियों ने कहा कि इस राशि को बोनस के साथ समायोजित करने के उद्देश्य से 10 माह रोके रखने की आशंका जताई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें