जमशेदपुर में स्कूल की प्रधानाध्यापिका पर बेंच, डेस्क, कबाड़ बेचने का आरोप
परसुडीह थाना अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय खखड़ीपाड़ा की प्रधानाध्यापिका रंजू कुमारी के ऊपर स्कूल की संपत्ति को अवैध तरीके से बेचने का आरोप है। स्कूल की संपत्ति में बेंच डेस्क कबाड़ का लोहा इत्यादि शामिल था। गांव वालों का कहना है कि जिसकी कीमत लाखों में होगा।
जमशेदपुर (जासं) । परसुडीह थाना अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय खखड़ीपाड़ा की प्रधानाध्यापिका रंजू कुमारी के ऊपर स्कूल की संपत्ति को अवैध तरीके से बेचने का आरोप है। स्कूल की संपत्ति में बेंच, डेस्क, कबाड़ का लोहा इत्यादि शामिल था। गांव वालों का कहना है कि जिसकी कीमत लाखों में होगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब स्कूल में समिति का गठन किया गया है तथा समिति के अध्यक्ष माधुरी भगत, समीर दास, उप मुखिया देबू गोप, पंचायत सचिव जमुना हो को बगैर बताए यह सब बेंचना अनुचित है।
गांव वालों का कहना है अगर यह सरकारी आदेश से हुआ है तो उसकी कॉपी दिखाई जाए। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों का प्रधानाध्यापिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके बच्चों द्वारा टॉयलेट साफ कराया जाता है तथा स्कूल से मिलने वाली सुविधाएं उनको प्राप्त नहीं हो पाती। साबुन भी उन्हें घर से ही लाने को कहा जाता है। गांव वाले बताते हैं कि अध्यापिका यहां खूब मनमानी करती है तथा वह किसी की नहीं सुनती। स्थानीय लोगो ने जिला शिक्षा पदाधिकारी या जिला प्रशासन के द्वारा इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उधर स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने अपने उपर लगाए गए आरोपेां को बेबुनिया बताया है।