Subhash Chandra Bose Jayanti 2021 : साकची में सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने मनाई नेताजी सुभाषचंद्र की जयंती
Subhash Chandra Bose Jayanti 2021.सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महामंत्री डीडी त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वीर शिरोमणि नेताजी सुभाषचंद्र बोस को याद किया। इस मौके पर गर्व से नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
जमशेदपुर, जासं। भाजपा के वरिष्ठ नेता सह सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महामंत्री डीडी त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के अमिट हस्ताक्षर एवं भारतीय जन मानस को शौर्य तथा स्वाभिमान की मृत पड़ी ज्वाला को जगाने वाले वीर शिरोमणि नेताजी सुभाषचंद्र बोस को याद किया। साकची आमबगान स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इस अवसर पर डीडी त्रिपाठी ने कहा कि यह दुर्भायपूर्ण है कि विश्व में एकमात्र ऐसा राष्ट्र है जो अपने स्वतंत्रता संग्राम के जनक के प्रति कृतघ्न है। जो उन्हें संस्थागत रूप से विश्व पटल पर अंनत काल तक के लिए युद्ध अपराधी के रूप में स्वीकार कर रखा है। वर्तमान सरकार ने आज इस दिवस को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया किंतु एक लज्जित समाज पराक्रम की बात सोच भी कैसे सकता है। इस भावना को तभी पोषित किया जा सकता जब भारतीय संसद पूर्व में हुई भूल को अस्वीकार कर इन्हें अप्रतिम राष्ट्र गौरव के रूप में स्वीकार करने हेतु प्रस्ताव पारित करें। और पूर्व में हुए समझौते को खारिज कर दें,तभी सच्ची श्रद्धांजलि इस महामानव के प्रति होगी।
कार्यक्रम में ये रहे शामिल
उक्त अवसर पर राजकुमार वर्मा,सुरेंद्र नाथ मिश्रा,बिरेन्द्र सिंह, हृदयानंद तिवारी,मोहन राय,प्रभाकर मिश्रा,संजय कुमार शर्मा,विनोद तिवारी,कामेश्वर पांडेय,विजय सिंह ,गुड्डू श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नेताजी की जीवनी से सीख लेकर उनके बताए राह पर चलने का संकल्प लिया। कहा कि आज भी उनका जीवन प्रासंगिक है। `