Move to Jagran APP

सरयू की टीम आज से शुरू करेगी समस्या, समाधान व संपर्क अभियान, हर 15 दिन पर करेंगे समीक्षा

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में अभी से एक वर्ष तक समस्या समाधान एवं सम्पर्क अभियान’ आरंभ किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में पानी बिजली सफाई आदि जनसुविधा की वर्तमान स्थिति का आकलन किया जाएगा और समाधान किया जाएगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 03 Apr 2021 05:14 PM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 09:01 AM (IST)
सरयू की टीम आज से शुरू करेगी समस्या, समाधान व संपर्क अभियान, हर 15 दिन पर करेंगे समीक्षा
अपने अभियान के बारे में जानकारी देते जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में अभी से एक वर्ष तक 'समस्या, समाधान एवं सम्पर्क अभियान’ आरंभ किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में पानी, बिजली, सफाई आदि जनसुविधा की वर्तमान स्थिति का आकलन किया जाएगा और समाधान किया जाएगा।

loksabha election banner

परिसदन में शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में विधायक सरयू राय ने कहा कि एक वर्ष तक पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में केवल यही कार्यक्रम करने में विधायक से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता लगेंगे और कोशिश की जाएगी कि इस अवधि में छोटी-बड़ी सभी समस्याओं का समाधान कर लिया जाए और टोलों-मोहल्लों में सघन संपर्क अभियान चलाया जाए।

संचालन समिति के संयोजक रहेंगे सरयू

अभियान का संचालन कश्रने के लिए एक संचालन समिति गठित की गई है, जिसके संयोजक स्वयं क्षेत्र के विधायक सरयू राय होंगे। अभियान समिति के सदस्य के रूप में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष, सभी जिला पदाधिकारी, सभी विधायक प्रतिनिधि, सभी मंडल अध्यक्ष, विधानसभा संयोजक, विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष तथा प्रांतीय इकाई के पदाधिकारी शामिल रहेंगे। इसके अतिरिक्त सभी मंडलों में मंडल अभियान समितियों गठन किया जाएगा, जिसके संयोजक मंडल अध्यक्ष होंगे। सदस्य के रूप में मंडल के सभी पदाधिकारी, मोर्चा के सभी पदाधिकारी इसके सदस्य है। मंडल समिति बूथ स्तर अभियान समिति का गठन करेंगे। अभियान समिति की गठन की प्रक्रिया सभी स्तरों पर 12 अप्रैल तक कर जी जाएगी। नवरात्र आरंभ होने के दिन से समस्या, समाधान, संपर्क अभियान पूरी गति से चलेगा। प्रत्येक 15 दिन पर विभिन्न स्तरों की अभियान समितियों की समीक्षा बैठक होगी जिसमें प्रगति का जायजा लिया जाएगा।

प्राथमिकता तय

शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, स्वच्छता तथा रोजगार सृजन से शहरी गरीब पर प्रहार करना अभियान का मुख्य उद्देश्य होगा। श्रमशक्ति विशेषकर अल्प भोगी वेतन समूह, अल्प आयवर्ग समूह, अल्प बजट योजनाएं, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों का द्रुत गति से क्रियान्वयन अभियान के दौरान करने का प्रयास किया जायेगा।

हर रविवार को एक घंटा देंगे कार्यकर्ता

विधायक सरयू राय ने आह्वान किया है कि मोर्चा के सभी कार्यकर्ता, जमशेदपुर के स्वयंसेवी समूह, जागरूक नागरिक शहर की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक सप्ताह (रविवार) किसी एक निर्धारित दिन मात्र एक घंटे का समय शहर के समस्या के समाधान के लिए दे दें तो पर्याप्त होगा। उपर्युक्त अभियान में स्वयंसेवी समूह एवं सामाजिक संगठनों को भी जोड़ा जाएगा। यह अभियान जमशेदपुर के लोगों द्वारा जमशेदपुर की समस्याओं को दूर करने के अभियान के रूप में जाना जाएगा।सरयू ने कहा कि जिन लोगों ने मुझे विधायक चुना है उनके भरोसे पर, खासकर युवा वर्ग एवं महिला वर्ग के भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करना इस अभियान का एक मात्र लक्ष्य है। जन समस्याओं के साथ-साथ लघु व्यावसायिक एवं लघु उद्योग की समस्याओं को भी यथासंभव दूर करने की कोशिश की जाएगी। केबुल कंपनी, मलिकाना, एमजीएम की स्थिति तथा जमशेदपुर में नगर निगम या औद्योगिक शहर की स्थापना के लिए किए जा रहे प्रयासों को तेज किया जाएगा।

स्वस्थ शहरीकरण करने का लक्ष्य

यह अभियान स्वस्थ शहरीकरण के मापदंडों को मूर्त रूप देना तथा शहरी गरीबी में कमी, रोजगार एवं स्वरोजगार का सृजन करने की संभावना की तलाश भी अपने क्षेत्र एवं पूरे जमशेदपुर में करेगा। शहर का पर्यावरण ठीक रहे और शहर का वायु प्रदूषण कम हो इसके लिए यक प्रयास किया जाएगा। कुल मिलाकर यह अभियान जमशेपुर पूर्वी क्षेत्र में विकास की गति देने तथा जन समस्याओं को दूर करने की दिशा में एक अनोखी पहल होगी।

आनलाइन शिकायत केंद्र

जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की जनता अपनी शिकायत सरल माध्यम से दर्ज करा सके, इसके लिए विधायक सरयू राय द्वारा ‘आनलाइन शिकायत केंद्र‘ का निर्माण एक साल पूर्व किया जा चुका है, जिसका टोल फ्री नंबर 1800 121 2395 फोन नंबर 8877537777 एवं वाट्सएप नंबर 8877537777 के माध्यम से सुबह 10 बजे शाम 6 बजे तक क्षेत्र के लोग घर बैठे शिकायत दर्जा करा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.