Move to Jagran APP

सरयू बनाएंगे नया संगठन, बूथ, मंडल व विस कमेटी भी बनेगी Jmshedpur News

जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय नया संगठन बनाएंगे। उन्होंने इसकी घोषणा रविवार को साकची गुरुद्वारा बस्ती में आयोजित अभिनंदन समारोह में की।

By Edited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 01:58 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 10:58 AM (IST)
सरयू बनाएंगे नया संगठन, बूथ, मंडल व विस कमेटी भी बनेगी Jmshedpur News
सरयू बनाएंगे नया संगठन, बूथ, मंडल व विस कमेटी भी बनेगी Jmshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय नया संगठन बनाएंगे। उन्होंने इसकी घोषणा रविवार को साकची गुरुद्वारा बस्ती में आयोजित अभिनंदन समारोह में की।

loksabha election banner

कहा कि अगले ढाई महीने के भीतर अपना एक सागठनिक ढाचा खड़ा कर लेंगे। इसमें बूथ, मोहल्ला, मंडल व विधानसभा स्तर पर समितिया गठित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए उनके पास केवल 27 नवंबर से सात दिसंबर तक का समय था।

दस दिन में नौजवानों, महिलाओं ने उन्हें अपनी ताकत दी और उनके भरोसे चुनाव लड़ा। यह जनता की जीत है। वे मोहल्लों में घूमकर लोगों से समिति बनाने का आग्रह कर रहे हैं, ताकि वहा की समस्याओं का निदान हो सके। सामुदायिक भवन संचालन के लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को एक नियमावली बनाने को कहा है, ताकि गरीब परिवार न्यूनतम राशि देकर उपयोग कर सके।

सामुदायिक भवन जनता का है और इसका उपयोग जनता द्वारा किया जाना है। किसी विधायक या सरकार ने अपने पॉकेट से पैसा नहीं लगाया है। उन्होंने एकता क्लब के सामुदायिक भवन को दोमंजिला बनवाने, बच्चियों और महिलाओं के लिए वहा सिलाई कौशल सेंटर खुलवाने में मदद का वादा किया।

कार्यक्रम में ये थे मौजूद : कार्यक्रम का संचालन राजू मारवाह ने किया। समारोह को गुरुद्वारा कमेटी के चेयरमैन महेंद्र सिंह, पूर्व महासचिव हरदयाल सिंह, अवतार सिंह पूरती, झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला, हर-हर महादेव संघ के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह निक्के, राजू चौधरी कुलविंदर सिंह पन्नू, लवली सिंह व टाटा वर्कर्स यूनियन के सदस्य जोगिंदर सिंह जोगी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष सोनी सिंह, सुरजीत सिंह, जतिंदर सिंह बब्बू, अवतार सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष जसवंत सिंह भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.