Move to Jagran APP

जमशेदपुर पूर्वी के निर्दल विधायक सरयू राय मना रहे विजय दिवस,सीएम को दी थी मात

Saryu Roy celebrating vijay divas. सरयू राय की विधानसभा चुनाव में जीत के एक वर्ष बुधवार को पूरे हो गए। इस मौके पर विधायक अपने भारतीय जनता मोर्चा के कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ विजय दिवस मना रहे हैं। उन्‍होंंने मुख्‍यमंत्री रघुवर दास को हराया था।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 23 Dec 2020 09:39 AM (IST)Updated: Wed, 23 Dec 2020 01:31 PM (IST)
जमशेदपुर पूर्वी के निर्दल विधायक सरयू राय मना रहे विजय दिवस,सीएम को दी थी मात
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय। फाइल फोटो

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की विधानसभा चुनाव में जीत के एक वर्ष बुधवार को पूरे हो गए। इस मौके पर विधायक अपने भारतीय जनता मोर्चा के कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ विजय दिवस मना रहे हैं।

loksabha election banner

उन्होंने इसकी शुरुआत सुबह आठ बजे टेल्को स्थित भुवनेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना से की। विजय दिवस का समापन रात आठ बजे गोलमुरी स्थित केबुल वेलफेयर क्लब में लिट्टी पार्टी से होगा। इस बीच करीब 10 स्थानों पर सरयू राय के समर्थकों-कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया है। सरयू राय ने विधानसभा चुनाव का प्रचार भी भुवनेश्वरी मंदिर से किया था।

पार्टी कार्यकर्ता भी कर रहे कार्यक्रमों का आयोजन

विजय दिवस के दौरान सरयू राय जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जाएंगे, जहां उनकी पार्टी भारतीय जनता मोर्चा के कार्यकर्ता कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। यहां सरयू राय अपनी जीत के लिए विधानसभा क्षेत्र के लोगों का आभार जताएंगे। इस दौरान वे उन्हें आश्वासन देंगे कि जनता की हर समस्या उनकी है और उसे वे पूरा करने का भरसक प्रयास करेंगे। 

जानिए कब-कहां मनेगा विजय दिवस

  • सुबह 8 बजे : भुवनेश्वरी मंदिर, टेल्को
  • सुबह 9 बजे : जंबू अखाड़ा, भालूबासा
  • दोपहर 12 बजे : एमजीएम अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण
  • दोपहर 2 बजे : सूर्य मंदिर, सिदगोड़ा 
  • दोपहर 3 बजे : संडे मार्केट, बिरसानगर
  • शाम 4.30 बजे : आजाद मार्केट, काली मंदिर के पास, टेल्को
  • शाम 4.45 बजे : टिनप्लेट चौक, गोलमुरी 
  • शाम 5 बजे : अटल सामुदायिक भवन, ईस्ट प्लांट बस्ती, बर्मामाइंस
  • शाम 5.15 बजे : ब्राह्मण टोला, सामुदायिक भवन, भुइयांडीह
  • शाम 6 बजे : झंडा चौक, साकची बाजार 
  • शाम 7 बजे : खुदीराम बोस चौक, मानगो
  • शाम 7.30 बजे : लिट्टी पार्टी’, सीतारामडेरा कार्यालय 
  • रात 8 बजे : लिट्टी पार्टी, केबुल वेलफेयर हाॅल, गोलमुरी

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.