Move to Jagran APP

राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत हुई सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा, अगस्त में दिया था आवेदन

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत हो गई। पिछले वर्ष अगस्त में हमने भारतीय जनतंत्र मोर्चा को भारत के राजनीतिक दल के रूप में विधिवत सूचीबद्ध किए जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली को आवेदन दिया था।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 08 Jun 2021 06:05 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jun 2021 06:05 PM (IST)
राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत हुई सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा, अगस्त में दिया था आवेदन
विधायक सरयू राय जिनकी भारतीय जनतंत्र मोर्चा राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत हुई।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत हो गई। भारतीय्र जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि विधायक सरयू राय के दिशा-निर्देश पर पिछले वर्ष अगस्त में हमने भारतीय जनतंत्र मोर्चा को भारत के राजनीतिक दल के रूप में विधिवत सूचीबद्ध किए जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली को आवेदन दिया था। आयोग को पार्टी के सभी आवश्यक दस्तावेज सौंपे थे। उन सभी दस्तावेजों का मूल्यांकन व सत्यापन कर भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली ने इस वर्ष मार्च में पत्राचार द्वारा सूचित किया कि भारतीय जनतंत्र मोर्चा को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत कर लिया गया है। तिवारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते कुप्रभाव एवं सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में प्रेस कांफ्रेंस कर प्रेस-मीडिया व आम जनता को ससमय सूचना नहीं दी जा सकी। पार्टी मुख्य रूप से भ्रष्टाचार और पर्यावरण पर काम करेगी। आगामी सप्ताह में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा की जाएगी। तिवारी के साथ इस आशय की जानकारी देने के लिए रांची स्थित पार्टी कार्यालय में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के आशीष शीतल, डाॅ. ओमप्रकाश पांडेय, अशोक कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

------------------------

पहले नाम था भारतीय जन मोर्चा

विधायक सरयू राय ने 2019 में पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद ही एक संगठन बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि चुनाव के दौरान जिन लोगों ने उनके लिए काम किया है, एक संगठन की आवश्यकता है। इसके माध्यम से वे जनता की समस्या दूर करने के लिए सक्रिय रहेंगे। शुरूआत में उन्होंने इसका नाम भारतीय जन मोर्चा रखा था। फिर कुछ माह बाद भारतीय जनता मोर्चा किया गया, लेकिन चुनाव आयोग से इन दोनों नाम पर स्वीकृति नहीं मिलने पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा नाम रखा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.