Move to Jagran APP

Atal Jayanti : सरयू राय आज अटल बिहारी वाजपेयी को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

Atal Jayanti. भारतीय जनता मोर्चा जमशेदपुर महानगर की ओर से शुक्रवार को अटल जयंती मनाई जाएगी जिसमें जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके कार्यक्रम बैठक कर तय कर लिए गए हैंं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 10:06 AM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 10:06 AM (IST)
Atal Jayanti :  सरयू राय आज अटल बिहारी वाजपेयी को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि
भारत रत्‍न अटल बिहारी वाजपेयी की फाइल फोटो।

जमशेदपुर, जासं।  भारतीय जनता मोर्चा, जमशेदपुर महानगर की ओर से शुक्रवार को अटल जयंती मनाई जाएगी, जिसमें जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

loksabha election banner

इस संबंध में जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें तय हुआ कि सुबह 11 बजे साकची स्थित शहीद चौक के पास मोर्चा कार्यालय में धूमधाम से अटल जयंती मनाई जाएगी। इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी के लोकप्रिय विधायक सरयू राय ना केवल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित होंगे, बल्कि भारतीय जनता मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।

बैठक में ये रहे उपस्थित

 बैठक में अजय सिन्हा, कुलविंदर सिंह पन्नू, ब्यूटी तिवारी, वंदना नामता, मिष्टु सोना, साकची मंडल अध्यक्ष धनजी पांडेय, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह उज्जैन, बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर राव, लक्ष्मीनगर मंडल अध्यक्ष विनोद राय, बर्मामाइंस मंडलअध्यक्ष नागेंद्र सिंह, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, टेल्को मंडल अध्यक्ष आरके दुबे, असीम पाठक, जोगिंदर सिंह जोगी, उलीडीह मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, मानगो मंडल अध्यक्ष संतोष भगत, कदमा मंडल अध्यक्ष अरविंद महतो आदि भी उपस्थित थे।

सरयू के आज कई कार्यक्रम

  • सुबह 9.30 बजे : कंबल वितरण : किशोर संघ क्लब, कदमा
  • सुबह 10.15 बजे :  सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद की पत्रिका ‘धरोहर’ का विमोचन : एबीएम काॅलेज के सामने, टिनप्लेट चौक, गोलमुरी
  • सुबह 11.00 बजे : भाजमो द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती : शहीद चौक, बसंत सिनेमा के समीप, साकची 
  • दोपहर 12.30 बजे : एनसीसी दिवस : जमशेदपुर को-आॅपरेटिव काॅलेज, बिष्टुपुर

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.