Move to Jagran APP

Jharkhand Politics : सरयू राय ने देखी रामायण तो याद आ गई भाजपा, कहा-श्री राम शरणम्; जय हनुमान जी

पूर्व मंत्री व जमशेदपुर पूर्वी में तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने सोशल मीडिया पर शेयर किया मन की बात। खूब मिल रही सराहना। हालांकि कुछ लोग आलोचना भी कर रहे हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 11 Apr 2020 01:54 PM (IST)Updated: Sat, 11 Apr 2020 01:54 PM (IST)
Jharkhand Politics : सरयू राय ने देखी रामायण तो याद आ गई भाजपा, कहा-श्री राम शरणम्; जय हनुमान जी
Jharkhand Politics : सरयू राय ने देखी रामायण तो याद आ गई भाजपा, कहा-श्री राम शरणम्; जय हनुमान जी

जमशेदपुर, अमित त‍िवारी।  झारखंड के पूर्व मंत्री सह जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय लॉकडाउन का पूरा पालन कर रहे हैं। वे रांची आवास से ही अपने विधानसक्षा क्षेत्र पर नजर बनाए हुए हैं और फुर्सत के समय डीडी वन पर फ‍िर से प्रसाारित हो रहा रामायण सीरियल देख रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने रावण-विभीषण का संवाद देखा तो फिर से एक बार उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की याद  आ गई।

loksabha election banner

इसके बाद उनसे रहा नहीं गया। सोशल मीडिया पर अपने मन की बात को साझा किया। फेसबुक व ट्विटर पर उन्होंने लिखा -फुर्सत पाकर आज डीडी पर रामायण देखा। पूरा सीरियल रावण-विभीषण संवाद पर केंद्रित था। इसे देख-सुनकर झारखंड में विगत पांच साल में सत्ता और जनता (भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी-विधायक-मंत्री सहित) की स्थिति की याद हो आई। कितना साम्य है। विनाश काले विपरीत बुद्ध‍ि । श्रीराम शरणम्, जय हनुमान जी। 

कॉमेंट की बाढ़

इसपर कॉमेंट की बाढ़ सी आ गई है। सिर्फ फेसबुक पेज पर एक हजार से अधिक लोगों ने लाइक व 80 से अधिक लोगों ने कॉमेंट किया है। जबिक 31 लोगों ने शेयर भी किया है। कॉमेंट के माध्यम से कोई गरीबों का मसीहा बता रहा है तो कोई जय श्री राम कह रहा है। कुमार गौतम ने कॉमेंट बॉक्स में लिखा है-  राष्ट्रहित में जो होते हैं, उनका हर जगह सम्मान होता है। फिर चाहे आप किसी भी पार्टी में हों। वहीं रवि सिंह ने सवाल खड़ा करते हुए लिखा है-इंतजार कीजिए, आपके साथ भी चार साल बाद यही होगा। विनाश काले विपरीत बुद्ध‍ि। अभिषेक कुमार लिखते हैं-क्या हम सब प्रकृति के बनाए नियमों से उपर है? विक्की बादशाह ने लिखा है-नमस्कार चाचा जी, अपकी  सेहत का ख्याल रखिए, हम सब आपके साथ हैं। वहीं अमल गुप्ता ने सरयू राय को हनुमाम पर विश्वास रखने की  सलाह दी  है। उन्होंने लिखा है-आपकी मनोकामना पूरी होगी।

जब नीयत खराब होती है तो नियति भी अपना रूप बदलती है

सोंटी शर्मा ने लिखा है-रावण की तरह भाजपा के भी एक बड़े नेता का नाम आर से है और उनको भी रावण जैसे ही गुमान हो गया था। जिसके कारण पार्टी के अंदर ही विभीषण पैदा हो गए और परिणाम भी उल्टा आया। वी शंकर ने लिखा है-जी सही कहा आपने। जब नीयत खराब होती है तो नियति भी अपना रूप बदलती है। दुर्भाग्य लालच रूपी माया के साथ अहंकारी व्यक्ति के उपर आसन बना लेता है। आपके समझाने के बाद भी वह नहीं माने और परिणाम सबके सामने है। कॉमेंट की संख्या लगातार बढ़ रही है और लोग अपनी प्रतिक्रिया लिख रहे हैं।

टिकट काटे जाने पर भाजपा से अलग हुए थे सरयू

सरयू राय भाजपा के कद्दावर नेता थे। लेकिन, विधानसभा चुनाव -2019 में पहले टिकट होल्‍ड पर रखे जाने और फ‍िर टिकट कटने की आशंका से नाराज होकर  और पार्टी से इस्तीफा दे दिया। साथ ही उन्होंने अपनी  पश्चिमी विधानसभा सीट छोड़कर तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को चुनौती दे दी और बतौर निर्दलीय उनको 15833 वोटों से हरा भी दिया। इसके बाद उनकी पहचान एक राष्ट्रीय नेता के रूप में होने लगी है। चुनाव में उनका सर्मथन बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने भी किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.