Move to Jagran APP

Jamshedpur Politics: सरयू राय की पार्टी भारतीय जनता मोर्चा का विस्तार, जानिए साकची व टेल्को मंडल में किसे मिला कौन सा पद

Bharatiya Janata Morcha Extension. विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनता मोर्चा (भाजमो) का विस्तार लगातार हो रहा है। इसी कड़ी में साकची व टेल्को मंडल का विस्तार किया गया है। इसमें वैसे कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है जो पार्टी की गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहते हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 16 Feb 2021 09:46 AM (IST)Updated: Tue, 16 Feb 2021 09:46 AM (IST)
Jamshedpur Politics: सरयू राय की पार्टी भारतीय जनता मोर्चा का विस्तार, जानिए साकची व टेल्को मंडल में किसे मिला कौन सा पद
संगठन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व सचिव के साथ कार्यसमिति सदस्य का पद शुरू किया गया है।

जमशेदपुर, जासं। Jamshedpur Politics News विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनता मोर्चा (भाजमो) का विस्तार लगातार हो रहा है। इसी कड़ी में साकची व टेल्को मंडल का विस्तार किया गया है।

loksabha election banner

जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के निर्देश पर साकची मंडल के अध्यक्ष वरुण सिंह व टेल्को मंडल के अध्यक्ष महेश कुमार तिवारी ने अपनी-अपनी कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। इसमें ज्यादतर वैसे कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है, जो पार्टी की गतिविधियों-कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय रहते हैं।

साकची मंडल : अध्यक्ष वरुण सिंह, उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह व राकेश मंडल, महासचिव अमन सिंह, सचिव मनोज रजक व वीर सिंह, सदस्य अमित कुमार, विनोद सिंह, राहुल हरिपाल, सुनील माझी, छोटू सिंह, अमित साहू, रॉनी कुमार, अजय सिंह, जप्पी सिंह, प्रमोद दास, नवराज सिंह, लक्की सिंह, अनुराग सिंह, सरज सिंह, जॉय गिरि, जगदीष घोष, भारत नंदन, रवींद्र सिंह, अमर सिंह, अजय साहू व वर्षा सिंह।

टेल्को मंडल : अध्यक्ष महेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष रविशंकर उपाध्याय व राजेश कुमार सिंह, महासचिव जन्मेजय पांडेय, सचिव अनिरूद्ध सिंह व सुमित कुमार, कोषाध्यक्ष मनोज बानसिंह, सदस्य राजेश्वर सिंह, कन्हैया कुमार, मनमीत सिंह, रामविलास सिंह, सुधीर कुमार सिंह, आकाश दुबे, कुमार गौरव, सोनी सिंह, बिंदु सिंह, रेखा सिंह, धनंजय कुमार सिंह, अमित कुमार, गुगुल सिंह, रंजीत कुमार सिंह, राजन लाल, राजेश कुमार सिंह, दिवाकर सिंह, गजेंद्र कुमार व अर्जुन दास।

संयोजक व सहसंयोजक के बाद मंडल अध्यक्ष का पद

विधानसभा चुनाव के तत्काल बाद सरयू राय ने अपने कार्यकर्ताओं की गतिविधियों को जारी रखने के लिए संगठन बनाने की घोषणा की थी। इसके कुछ ही दिनों बाद भारतीय जन मोर्चा का गठन किया गया था, लेकिन बाद में इसे किसी कारणवश भारतीय जनता मोर्चा किया गया। इसके शुरुआती दौर में जिला व मंडल स्तर पर संयोजक व सहसंयोजक बनाए गए थे। इसी कड़ी में संगठन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व सचिव के साथ कार्यसमिति सदस्य का पद शुरू किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.