Move to Jagran APP

कोई राष्ट्रीय पार्टी हमारे खिलाफ नहीं, बस एक समूह आक्रामक : सरयू

मशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की जीत के 23 दिसंबर को दो वर्ष पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने भव्य कार्यक्रम की तैयारी की है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 07:54 PM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 07:54 PM (IST)
कोई राष्ट्रीय पार्टी हमारे खिलाफ नहीं, बस एक समूह आक्रामक : सरयू
कोई राष्ट्रीय पार्टी हमारे खिलाफ नहीं, बस एक समूह आक्रामक : सरयू

जासं, जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की जीत के 23 दिसंबर को दो वर्ष पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने भव्य कार्यक्रम की तैयारी की है। इसे लेकर भाजमो, जमशेदपुर महानगर की सोमवार को बारीडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें विधायक सरयू राय भी शामिल हुए।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरयू राय ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 दिसंबर, 2019 को आया था। उस दिन को केवल उत्सव के रूप में ना मनाएं, संगठन के नीचे तक जाएं। मंडल के नीचे हम कहां तक गए हैं, किस बूथ पर कितने लोग हैं, उनसे मिलें। हम उस दिन कार्यक्रम को किस रूप में मनाएं, उसके लिए सबकी सलाह लेंगे। कोई भी राष्ट्रीय पार्टी हमारे खिलाफ नहीं है। एक समूह है, वह आक्रामक है। कठिनाई पैदा करता है। जगह-जगह विकास कार्यों को अवरूद्ध किया जाता है। एक परिवार के सदस्य हैं, जो इस अनैतिक कार्य में सक्रिय हैं। हमें संगठित होकर सभी का सामना करना है। शहर के भिन्न भिन्न स्थानों पर पार्टी का झंडा लगाएं। प्रचार माध्यमों का क्या स्वरूप होगा और हम संदेश क्या देना चाहते हैं यह तय करें।

बैठक में भाजमो के पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, महामंत्री कुलविदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, उपाध्यक्ष वंदना नामता, भास्कर मुखी, मंत्री राजेश कुमार झा, विकास गुप्ता, आकाश शाह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, प्रकाश कोया, राजेश प्रसाद, जोगिदर सिंह जोगी, पंकज श्रीवास्तव समेत तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.