Move to Jagran APP

सरोज खान ने जमशेदपुर में खोली थी डांस एकेडमी, हर दो माह में आती थीं शहर Jamshedpur News

बॉलीवुड की प्रख्यात कोरियोग्राफर सरोज खान का जमशेदपुर से बहुत ही आत्मीय संबंध था। इस संबंध के चलते ही जमशेदपुर में सरोज खान डांस एकेडमी की स्थापना हुई थी।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 03:36 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 03:36 PM (IST)
सरोज खान ने जमशेदपुर में खोली थी डांस एकेडमी, हर दो माह में आती थीं शहर Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। बॉलीवुड की प्रख्यात कोरियोग्राफर सरोज खान का जमशेदपुर से बहुत ही आत्मीय संबंध था। इस संबंध के चलते ही जमशेदपुर में सरोज खान डांस एकेडमी की स्थापना हुई थी। इसके चेयरमैन भरत सिंह और डायरेक्टर कमल किशोर अग्रवाल व परशुराम मिश्रा थे। उद़धाटन समारोह के अवसर पर रंगारंग नृत्‍य समारोह का आयोजन किया गया था। लंबे समय तक उनकी एकेडमी में नृत्‍य की विभिन्‍न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाता रहा।

loksabha election banner

तीन मार्च 2010 को सरोज खान ने किया था एकेडमी का उद़घाटन

वर्ष 2010 के 3 मार्च को इस एकेडमी का उद्घाटन सरोज खान ने किया था। इसी दिन शाम को एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में एक भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सरोज खान लगभग हर दो माह में जमशेदपुर आकर एकेडमी के बच्चों को नृत्य के महत्वपूर्ण टिप्स दिया करतीं थीं। उनके बताए गए टिप्‍स से कई प्रशिक्षुओं ने अपनी प्रतिभा की धूम मचाई।

बॉलीवुड व नृत्‍य जगत में धूम मचा रहे सरोज खान डांस एकेडमी के प्रशिक्षु

शुरू-शुरू में तो हर दो महीने में सरोज खान जमशेदपुर आती थी। धीरे-धीरे उनके आने का क्रम टूटता चला गया। इसके बावजूद आज इस एकेडमी से प्रशिक्षित कई बच्चे बॉलीवुड के नृत्य जगत और सीरियल में अपनी प्रतिभा की खुशबू बिखेर रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.