Move to Jagran APP

रामलला के दर्शन करने 18 को अयोध्‍या जाएंगे सरयू की पार्टी के कार्यकर्ता Jamshedpur News

Jharkhand Politics. विगत विस चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र से विधायक चुने गए सरयू राय की पार्टी भारतीय जन मोर्चा के कार्यकर्ता आगामी 18 मार्च को अयोध्‍या जाएंगे।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Mon, 09 Mar 2020 01:13 PM (IST)Updated: Tue, 10 Mar 2020 10:48 AM (IST)
रामलला के दर्शन करने 18 को अयोध्‍या जाएंगे सरयू की पार्टी के कार्यकर्ता  Jamshedpur News
रामलला के दर्शन करने 18 को अयोध्‍या जाएंगे सरयू की पार्टी के कार्यकर्ता Jamshedpur News

जमशेदपुर (जेएनएन)। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए विधायक चुने गए सरयू राय की पार्टी भारतीय जन मोर्चा के कार्यकर्ता आगामी 18 मार्च को अयोध्‍या जाएंगे। कार्यकर्ताओं के अध्‍योध्‍या जाने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

loksabha election banner

चुनाव जीतने के बाद सरयू राय ने अपने अलग राजनैतिक संगठन भारतीय जन मोर्चा के गठन की घोषणा की थी। लंबे समय तक भाजपा में रहे सरयू राय का फिलहाल कार्यकर्ताओं के साथ खुद अयोध्‍या जाने का कार्यक्रम नहीं है लकिन उन्‍होंने  कार्यकर्ताओं के अयोध्‍या जाने को लेकर ट़वीट करते हुए अपनी ओर से शुभकामनाएं दी हैं।

अपने ट़वीट में उन्‍होंने कहा है कि भारतीय जन मोर्चा जमशेदपुर के मित्रगण भव्य राममंदिर निर्माण शुरू होने के पूर्व वर्तमान स्थिति में रामलला के दर्शन हेतु 18 मार्च को अयोध्या जा रहे है। मेरी समस्त शुभकामनाएं। यात्रा मंगलमय हो, जनहितकारी हो, जय श्रीराम का नारा और रामराज्य की निष्ठा में तालमेल बनाने वाली हो। उधर, सरयू राय इस बार होली अपने पैतृक गांव में खेलेंगे। उनका परिवार बिहार के बक्‍सर के समीप गांव में रहता है। इस संबंध में उन्‍होंने कहा कि गांव के लोगों की भी इच्छा थी कि होली अपने गांव में मनाऊं।

यहां उनकी पुत्रवधू निधू देवी गांव की मुखिया है। इससे पहले सरयू रविवार को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्‍होंने झारखंड विधानसभा चुनाव में जदयू से मिले समर्थन के लिए आभार जताया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.