भ्रष्टाचार के विरूद्घ सामूहिक प्रतिकार का संकल्प
जमशेदपुर : सनातन संस्था ने मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर में गुरु पूर्णिमा का आयोजन कि
जमशेदपुर : सनातन संस्था ने मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर में गुरु पूर्णिमा का आयोजन किया, जिसमें ¨हदू जनजागृति समिति के पूर्व व पूर्वोत्तर भारत के समन्वयक चित्तरंजन सुराल भी उपस्थित थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक व्यक्ति को प्रत्येक क्षेत्र में भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ता है। प्रशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस इनमें से कहीं भी आज सामान्य व्यक्ति को न्याय नहीं मिलता। इन प्रवृत्तियों के विरूद्ध हमने संगठित रूप से कुछ नहीं किया, इसलिए वे बलवान हो गई। हमें ऐसा करना होगा। हमें छत्रपति शिवाजी महाराज के समान राज्यकर्ता युक्त ¨हदू राष्ट्र स्थापित करना होगा। कार्यक्रम में अधिवक्ता विनोद अग्रवाल की पुस्तक 'गुरु पूर्णिमा स्मरणिका' व 'स्वभाव दोष दूर कर आनंदी बनें' का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम को मधुलिका शर्मा ने भी संबोधित किया, जबकि प्रारंभ में व्यास पूजा व परम पूज्य भक्तराज महाराज का प्रतिमा पूजन किया गया।