Move to Jagran APP

Omicron Threat: 22 विदेशी का लिया गया नमूना, पॉजिटिव मिले तो जीनोम सिक्वेंसिंग को भेजा जाएगा भुवनेश्वर

Omicron Threat पूर्वी सिंहभूम में 22 विदेशी का नमूना लिया गया। ये सभी यूरोप अमेरिका सऊदी अरब सहित अन्य देशों से आए हैं। बीते दो माह में अभी तक लगभग 400 विदेशी जमशेदपुर लौटे हैं। सर्विलांस विभाग की टीम संपर्क कर हालचाल और नमूना ले रही है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 04:43 PM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 04:43 PM (IST)
Omicron Threat: 22 विदेशी का लिया गया नमूना, पॉजिटिव मिले तो जीनोम सिक्वेंसिंग को भेजा जाएगा भुवनेश्वर
हाल के दिनों का आंकड़ा देखा जाए तो अभी तक एक भी विदेशी पॉजिटिव नहीं मिले हैं।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रोन विश्वभर में तेजी से फैल रहा है। इसे लेकर भारत में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। झारखंड सहित पूर्वी सिंहभूम जिले में एहतियात के तौर पर विदेश सहित दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। बुधवार को 22 विदेशी का नमूना लिया गया। ये सभी यूरोप, अमेरिका, सऊदी अरब सहित अन्य देशों से आए हैं। बीते दो माह में अभी तक लगभग 400 विदेशी जमशेदपुर लौटे हैं। उन लोगों से जिला सर्विलांस विभाग की टीम संपर्क कर हालचाल और नमूना ले रही है।

prime article banner

जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. साहिर पाल ने कहा कि अगर विदेशी की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आती है तो उनका नमूना तत्काल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भुवनेश्वर भेजा जाएगा ताकि वैरिएंट का पता चल सकें। हालांकि, हाल के दिनों का आंकड़ा देखा जाए तो अभी तक एक भी विदेशी पॉजिटिव नहीं मिले हैं।

डेढ़ हजार से अधिक लोगों की हुई जांच

पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को कुल एक हजार 901 लोगों की जांच हुई। इसमें तीन संक्रमित मिले। ये मरीज, परसुडीह, सीतारामडेरा व जुगसलाई के रहने वाले हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 52 हजार 126 हो गई है। वहीं, अभी तक एक हजार 61 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना को लेकर अब भी सतर्क रहने की जरूरत है।

साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों का लिया गया नमूना

पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को तीन हजार 512 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट शुक्रवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल 18 लाख 52 हजार 123 लोगों की जांच हो चुकी हैं।

पांच मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल पांच मरीज स्वस्थ होकर बुधवार को घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 51 हजार 33 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.91 प्रतिशत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.