Move to Jagran APP

साहित्य संस्कृति संघ ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस को किया नमन

साहित्य संस्कृति संघ ने बुधवार को नेताजी सुभाष पार्क में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष मुरारी मोहन पत्रों ने बताया कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने 21 अक्टूबर 1943 के दिन आजाद हिद फौज के सर्वोच्च सेनापति के रूप में स्वतंत्र भारत की प्रांतीय सरकार बनाई थी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 11:38 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 11:38 PM (IST)
साहित्य संस्कृति संघ ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस को किया नमन
साहित्य संस्कृति संघ ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस को किया नमन

संसू, मुसाबनी : साहित्य संस्कृति संघ ने बुधवार को नेताजी सुभाष पार्क में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष मुरारी मोहन पत्रों ने बताया कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने 21 अक्टूबर 1943 के दिन आजाद हिद फौज के सर्वोच्च सेनापति के रूप में स्वतंत्र भारत की प्रांतीय सरकार बनाई थी। उस ऐतिहासिक दिन को याद करते हुए आज का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कहा सुभाष चंद्र बोस का मानना था कि अंग्रेजों के मजबूत शासन को केवल सशस्त्र विद्रोह के जरिए ही चुनौती दी जा सकती है। 1921 में प्रशासनिक सेवा की प्रतिष्ठित नौकरी छोड़कर देश की आजादी की लड़ाई में उतरे सुभाष चंद्र बोस को उनके उग्र विचारों के कारण देश के युवा वर्ग का व्यापक समर्थन मिला और उन्होंने आजाद हिद फौज में भर्ती होने वाले नौजवानों को तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा दिया था। मौके पर रविन्द्र नाथ घोष, काकुली घोष, कल्पना घोष, मो.गुलाम, अल्पना सोम व गोपाल लाल आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.