Move to Jagran APP

Jamshedpur Unlock 5.0: लाॅकडाउन में छूट मिलते ही नियमों को ठेंगा, साकची के बार में आठ बजे के बाद भी छलक रहे थे जाम

लाॅकडाउन में छूट क्या मिली नियमों को ठेंगा दिखाने का काम शुरू हो गया। जमशेदपुर के साकची स्थित ट्रैंगल बार में लॉकडाउन के आदेश का उल्लंघन करते हुए रात आठ बजे के बाद भी जाम से जाम टकरा रहे थे। पुलिस ने छापेमारी की जिससे वहां भगदड़ मच गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 02 Jul 2021 12:02 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jul 2021 12:02 PM (IST)
Jamshedpur Unlock 5.0: लाॅकडाउन में छूट मिलते ही नियमों को ठेंगा, साकची के बार में आठ बजे के बाद भी छलक रहे थे जाम
दोनो लोगों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है।

जमशेदपुर, जासं। लाॅकडाउन में छूट क्या मिली नियमों को ठेंगा दिखाने का काम शुरू हो गया। जमशेदपुर के साकची स्थित ट्रैंगल बार में लॉकडाउन के आदेश का उल्लंघन करते हुए रात आठ बजे के बाद भी जाम से जाम टकरा रहे थे। सूचना पर साकची थाना की पुलिस ने छापेमारी की जिससे वहां भगदड़ मच गई। मौके से दो लोग पकड़े गए।

loksabha election banner

पुलिस दोनों को थाना ले गई। साकची इंस्पेक्टर कृणाल कुमार ने बताया कि बार आठ बजे तक संचालित होने का आदेश है। बावजूद वहां शराब सेवन कराया जा रहा था। पकडे गए दोनों लोगों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है।

वाहन चेकिंग में पुलिस से उलझा, प्राथमिकी

वाहन चेकिंग के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने की प्राथमिकी सिदगोड़ा थाना में विद्यापति नगर निवासी प्रेम कुमार के खिलाफ दर्ज की गई है। सिदगोड़ा 28 नंबर रोड में वाहन की चेकिंग हो रही थी। पुलिसकर्मियों ने प्रेम कुमार को चेकिंग के लिए रोका तो उसने चेकिंग का विरोध किया। पुलिस से उलझ गया। उसके खिलाफ पुलिस अधिकारी भैयाराम उरांव की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विक्रम सिंह की अदालत में पेशी

 गैंगस्टर अखिलेश सिंह के सहयोगी विक्रम शर्मा गुरुवार को टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मी जयराम सिंह की हत्या मामले में पेश हुआ। गौरतलब है कि विक्रम शर्मा को झारखंड उच्च न्यायालय से इस शर्त पर जमानत प्रदान की थी कि उसके खिलाफ जो भी मामले जमशेदपुर अदालत में चल रहे हैं। वह उन मामलों में नियमित रूप से पेश होगा। जयराम सिंह की हत्या अक्टूबर 2008 में बिष्टुपुर के बागे जमशेद के पास गोली मारकर दी गई थी।

मानगो में पुलिस की छापेमारी, कई मोबाइल बरामद

 मानगो थाना की पुलिस ने ओल्ड पुरुलिया रोड कुंवर बस्ती में छापेमारी कर कई मोबाइल बरामद की है और मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। देर रात तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि ओल्ड पुरुलिया रोड के एक घर में चोरी की मोबाइल की खरीद-बिक्री होती है। हिरासत में लिए दो आरोपित साहेबगंज के निवासी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.