Move to Jagran APP

MS Dhoni : साक्षी ने 'हनी' के साथ धोनी की चाय डेट की तस्वीर की शेयर हुआ वायरल

MS Dhoni क्रिकेट का कोहिनूर महेंद्र सिंह धोनी ऑन फील्ड हो या ऑफ फील्ड हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनकी पत्नी साक्षी महेंद्र सिंह की ऑफ फील्ड की तस्वीर अपने फैंस को साझा करती रहती है। इस बार धोनी अपने हनी के साथ चाय डेट पर निकले हैं...

By Jitendra SinghEdited By: Published: Fri, 19 Nov 2021 07:15 AM (IST)Updated: Fri, 19 Nov 2021 09:14 AM (IST)
MS Dhoni : साक्षी ने 'हनी' के साथ धोनी की चाय डेट की तस्वीर की शेयर हुआ वायरल
MS Dhoni : साक्षी ने 'हनी' के साथ धोनी की चाय डेट की तस्वीर की शेयर हुआ वायरल

जमशेदपुर : महेंद्र सिंह धोनी उर्फ माही को कौन नहीं जानता। माही ने ही भारत को वर्ष 2011 में 28 सालों के बाद वन-डे क्रिकेट का बादशाह बनाते हुए वर्ल्ड कप दिलाया था। पिछले दिनों धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने पति महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर को इंस्टाग्राम में 'चाय डेट' के नाम से पोस्ट किया। कुछ ही मिनट में यह पूरी तरह से वायरल हो गई।

loksabha election banner

इस पोस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अपने एक पालतू के साथ दिख रहे हैं। बताते चले कि माही का कर्मभूमि जमशेदपुर रहा है और उन्होंने कीनन स्टेडियम से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की उड़ान भरी थी।

धोनी के कंधे पर बैठा है हनी

साक्षी द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय फुर्सत में दिख रहे हैं। जिसमें माही चाय की चुस्की लेते हुए दिख रहे हैं। चाय डेट के नाम से पोस्ट इस तस्वीर में धोनी के कंधे पर उनका पालतू, आस्ट्रेलियन तोता-हनी बैठा हुआ दिख रहा है। इसलिए साक्षी ने अपने पोस्ट पर लिखा है चाय हेड। हालांकि साक्षी कभी भी निजी कार्यक्रमों या तस्वीर को पोस्ट नहीं करती है लेकिन यह तस्वीर काफी दुर्लभ है। इस पोस्ट में धोनी खेल से ऑफ टाइम का आनंद उठा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

व्यस्त कार्यक्रम से हुए हैं फ्री

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान में पिछले दो माह से काफी व्यस्त थे। उन्होंने पिछले महीने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को अपना चौथा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब दिलाया। इसके अलावा यूएई में हाल ही में संपन्न हुए 2021 टी-20 विश्व कप के लिए 'मेंटर' के तौर पर भारतीय ड्रेसिंग रूम का हिस्सा थे। हालाँकि, भारतीय टीम प्रतियोगिता में करोड़ों भारतीयों के उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया और टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे और सुपर 12 चरण में बाहर हो गई।

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से ले लिया है संन्यास

धोनी ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और भारतीय टीम के साथ नॉन-प्लेइंग रोल में यह उनका पहला काम था। उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए मेन इन ब्लू में 2019 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मैंच खेला था।

एक खिलाड़ी के रूप में धोनी का भविष्य अनिश्चित है और यह स्पष्ट नहीं है कि वह आईपीएल 2022 के दौरान सीएसके के लिए खेलेंगे या नहीं। चार बार के आईपीएल चैंपियंस ने अभी तक 2022 सीज़न के लिए यह घोषणा नहीं की है कि वे टीम में बतौर खिलाड़ी शामिल होंगे या नहीं। आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग-आईपीएल में अगले सीजन दो नई टीमों का पर्दापण हो रहा है। जिसमें अधिकांश खिलाड़ियों का फिर से नीलामी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.