Move to Jagran APP

दुबई में होटल का कमरा देख शरमा गई साक्षी धोनी, कमरे में घुसते ही आई हनीमून वाली फीलिंग; जानिए

IPL 2021 Chennai Superkings के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी हो या फिर उनकी पत्नी सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट होते ही फैंस की दीवानगी देखते ही बनती है। यूएई पहुंचते ही साक्षी धोनी ने होटल के कमरे की तस्वीर क्या पोस्ट की यह वायरल हो गया....

By Jitendra SinghEdited By: Published: Tue, 24 Aug 2021 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 24 Aug 2021 11:34 AM (IST)
दुबई में होटल का कमरा देख शरमा गई साक्षी धोनी, कमरे में घुसते ही आई हनीमून वाली फीलिंग; जानिए
दुबई में होटल का कमरा देख शरमा गई साक्षी धोनी

जमशेदपुर। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (CSK) के कप्‍तान एमएस धोनी (MS Dhoni) पत्‍नी साक्षी (Sakshi dhoni) और बेटी जीवा (Ziva) ऑफ द फील्ड हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। साक्षी धौनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस को उनका हर नया पोस्ट का इंतजार रहता है। फिलहाल साक्षी धौनी अपने पति महेंद्र सिंह धौनी के साथ दुबई में हैं, जहां आईपीएल 2021(IPL 2021) का दूसरा चरण हो रहा है।

loksabha election banner

होटल के कमरे की तस्वीर की शेयर

दुबई पहुंचने के बाद जैसे ही साक्षी होटल के कमरे में गई, कमरे की सजावट देख वह सरप्राइज हो गई। साक्षी अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है और उसने इंस्टाग्राम पर यूएई के होटल की एक तस्‍वीर शेयर की है। (Sakshi Singh_r Instagram)

होटल के कमरे की सजावट देख वह शरमा गई। उन्‍होंने होटल के कमरे की फोटो अपने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर शेयर की, जिसे देखकर साक्षी कोअपना हनीमून याद आ गया।

साक्षी ने तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा है कि होटल का कमरा यहां तक की 11 साल बाद... उन्‍होंने दोनों हाथ से चेहरे को छिपाते हुए इमोजी भी लगाई है। फैंस उनकी इस अदा पर फिदा हैं।

यहां बताते चले कि एमएस धोनी और साक्षी 4 जुलाई 2010 को परिणय सूत्र में बंधे थे। पिछले महीने ही इस कपल की शादी को 11 साल पूरे हो गए।

यूएई के होटल में अनोखे अंदाज में स्नूकर खेलते कप्‍तान एमएस धोनी (CSK Twitter)

जहां तक धोनी का सवाल है तो वह सोशल मीडियाा से दूर रहना ही पसंद करते हैं, वहीं साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस के लिए राहत की बात यह होती है कि साक्षी के जरिए उन्हें धोनी के बारे में भी अपडेट मिलता रहता है।

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स यूएई के इस आलीशान होटल में ठहरी हुई हैं, जो समंदर के करीब है।. होटल के कमरे से समंदर साफ नजर आता है।

दूसरी ओर महेंद्र सिंह धौनी व साक्षी की प्यारी बिटिया भी होटल के स्विमिंग पूल में मजे कर रही है।

 

View this post on Instagram

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni)

 चेन्‍नई सुपर किंग्‍स 13 अगस्‍त को यूएई के लिए रवाना हुई थी।

 

View this post on Instagram

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.