Move to Jagran APP

Jharkhand: जमशेदपुर में श्रम कानून के विरोध में शाम पांच बजे होगी आम सभा

राष्ट्रीय मज़दूर कांग्रेस(इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जी संजीव रेड्डी के नेतृत्व में देश के 10 संयुक्त केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के द्वारा 26 नवंबर गुरुवार को मोदी सरकार के मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है। इस संदर्भ में अखिल भारतीय कांग्रेस...

By Vikram GiriEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 01:10 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 01:10 PM (IST)
जमशेदपुर में श्रम कानून के विरोध में शाम पांच बजे होगी आम सभा। जागरण

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता) । राष्ट्रीय मज़दूर कांग्रेस(इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जी संजीव रेड्डी के नेतृत्व में देश के 10 संयुक्त केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के द्वारा 26 नवंबर गुरुवार को मोदी सरकार के मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है। इस संदर्भ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने समस्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी को निर्देशित किया है कि इस हड़ताल में समर्थन एवं सहयोग करें। बता दें कि डा. जी संजीव रेड्डी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अनुरोध किया था कि 26 नवंबर को पूरे देश में होने वाले हड़ताल को कांग्रेस पार्टी समर्थन करे। डा. जीसंजीवा रेड्डी के अनुरोध पर पहल करते हुए सोनिया गांधी ने एक पत्र के माध्यम से यह निर्देश दिया कि इस आंदोलन को कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्ण रूप से समर्थन करेंगे।

loksabha election banner

इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कई बैठक

झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने 26 नवंबर के आंदोलन को लेकर कई बैठक की।शहर के विभिन्न संगठनों के नेताओं के साथ बैठक कर रणनीति बनाई तो हड़ताल को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया। एक दिन पूर्व मंगलवार को टिनप्लेट यूनियन प्रांगण में संयुक्त माेर्चा की बैठक कर आंदोलन की रूप-रेखा तैयार की तो आज शाम पांच बजे साकची गोलक्कर पर आमसभा का  आयोजन किया गया है। जहां केंद्र सरकार की नीतियों की भ्रर्त्सना करते हुए उसमें  सुधार  करने की मांग की जाएगी। गुरुवार को होने वाले हड़ताल की रूप-रेखा व रणनीति तय की जाएगी। कहां किस नेता के नेतृत्व  में हड़ताल होगी इन सभी बातों की जानकारी आमसभा में दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.