Move to Jagran APP

वार्ता विफल, शाह स्पंज के मजदूर हड़ताल पर

संवाद सूत्र, पोटका : प्रखंड के जुड़ी पंचायत अंतर्गत खापरसाई स्थित शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड के

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 09:43 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 09:43 PM (IST)
वार्ता विफल, शाह स्पंज के मजदूर हड़ताल पर
वार्ता विफल, शाह स्पंज के मजदूर हड़ताल पर

संवाद सूत्र, पोटका : प्रखंड के जुड़ी पंचायत अंतर्गत खापरसाई स्थित शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड के मजदूरों ने मजदूर नेता दिनेश गोप की रिहाई की को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू दी। कंपनी गेट के समक्ष लगभग तीन सौ मजदूर धरने पर बैठ गए। दोपहर को कंपनी के वरीय महाप्रबंधक समेत अन्य पदाधिकारियों व मजदूरों के बीच वार्ता हुई। लेकिन मजदूर दिनेश गोप की रिहाई तक आदोलन जारी रखने की अपनी माग पर मजदूर अड़े रहे।

loksabha election banner

इधर, आंदोलन के समर्थन में जिला परिषद सदस्य सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता संजीव सरदार, सुनील महतो, चंद्रावती महतो, उज्जवल मंडल, सपन मित्रा, निरूप हासदा, खैरा मुंडा, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष गणेश कुमार सरदार, मुखिया सावित्री सरदार, दिपातरी सरदार, समाजसेवी बबलू दास, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपेंद्र नाथ सरदार समेत अन्य लोग धरनास्थल पर पहुंचे। नेताओं ने कहा की शाह स्पंज के निदेशक द्वारा मजदूर नेता दिनेश गोप की पिटाई निंदनीय है।

ज्ञात हो की बीते 20 अक्टूबर को कंपनी परिसर में चोरी की के उपरात कंपनी के निदेशक सौमित्र शाह ने दिनेश गोप पर चोरी की आरोप लगाते हुए पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया था। जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया था। मामले में दिनेश गोप के पिता ने भी कंपनी के निदेशक और एक अन्य पर पोटका थाने में पुत्र पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पोटका थाना परिसर में त्रिपक्षीय वार्ता हुई पर किसी प्रकार की सहमति नही बनने पर मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन को छह सूत्री माग पत्र सौंप सात दिनों का अल्टीमेटम दिया था। मांग पूरी नहीं होने पर मजदूर सोमवार सुबह छह बजे से हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के बाद दोपहर लगभग तीन बजे शाह स्पंज के वरीय महाप्रबंधक अरविंद नायक, सीईओ के.एन. झा, कमर्शियल मैनेजर ए.सी. झा धरनास्थल पर मजदूरों से वार्ता के लिए पहुंचे थे लेकिन बात नहीं बनी। मौके पर मजदूर यूनियन के महासचिव माणिक लाल प्रामाणिक, प्रियरंजन सरदार, मनमोहन सरदार, पप्पू सरदार, शकर प्रामाणिक, दुर्गा चरण गोप, सुबोध गोप, राजेश सिंह, नवीन सरदार, दक्ष सरदार, दलगोविंद प्रामाणिक, सर्वेश्वर सरदार, हरिपदो प्रामाणिक समेत सैकड़ों की संख्या में मजदूर उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.