Move to Jagran APP

राजद कार्यकर्ताओं ने प्रभारी से की जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग Jamshedpur News

राजद कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव को पत्र लिखकर प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह द्वारा मनोनीत जिलाध्यक्ष संजय सिंह को हटाने की मांग की है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 08:57 AM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 08:57 AM (IST)
राजद कार्यकर्ताओं ने प्रभारी से की जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग Jamshedpur News
राजद कार्यकर्ताओं ने प्रभारी से की जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग Jamshedpur News

 गम्हरिया, जासं। राजद कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झारखंड प्रभारी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव को पत्र लिखकर प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह द्वारा मनोनीत जिलाध्यक्ष संजय सिंह को हटाने की मांगकी है। पत्र में बताया गया है कि नव मनोनीत जिलाध्यक्ष संजय सिंह पूर्व में भाजपा कार्यकर्ता थे और भाजपा छोड़कर ही राजद की सदस्यता ली थी।

loksabha election banner

वर्तमान में भी वे भाजपा एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। बताया गया है कि कुछ दिन पूर्व भाजपा नेता की आपसी गुटबंदी के कारण हुई मारपीट के मामले में आदित्यपुर पुलिस द्वारा भाजपा के दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। उन्‍हें छुड़ाने के लिए भाजपा नेताओं के साथ संजय सिंह भी आंदोलन के समर्थक थे। इस मामले में संजय सिंह भी अन्य भाजपा नेताओं के साथ लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में आरोपी बनाए गए हैं। उक्त पत्र में राजद नेता अर्जुन प्रसाद यादव, इंदर सिंह, गौरी शंकर टुडू,  सुचिता बारीक,राहुल कुमार, रामेश्वर सिंह यादव आदि द्वारा हस्ताक्षर किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.